Sagar Murder Case: शराबी पति ने ली अपनी पत्नी की जान, आधी रात दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह

Sagar Murder Case: शराबी पति ने ली अपनी पत्नी की जान, आधी रात दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह

Sagar Murder Case: शराबी पति ने ली अपनी पत्नी की जान, आधी रात दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह

Sagar Murder Case: शराबी पति ने ली अपनी पत्नी की जान, आधी रात दी खौफनाक मौत, कांप जाएगी रूह /image: Social Media


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: July 18, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर में शराबी पति ने आधी रात सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी
  • वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है
  • मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई, पूरे इलाके में शोक का माहौल

Sagar Murder Case: सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गेंहूरास चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात करीब 1 बजे एक शराबी पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधी रात पत्नी पर बरसाई कुल्हाड़ी

Sagar Murder Case प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोहर सेन (45) सैलून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1 बजे उसकी पत्नी रश्मि सेन (40) घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इलाके में सनसनी

Sagar Murder Case बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। मां की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। फिलहाल जैसीनगर थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। हालांकि हत्या के स्पष्ट कारणों का अब तक खुलासा नही हुआ।

आरोपी पति –

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.