Meerut Wife Murdered Husband: अय्याश बीवी की ‘जहरीली साजिश’.. स्कूल ड्राइवर के साथ खाई जीने-मरने की कसम, पति को रास्ते से हटाने रची बेहद खौफनाक साजिश, पढ़ें

Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar: मेरठ में स्कूल संचालक की मौत का मामला: पत्नी ने प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश, चार लोग गिरफ्तार

Meerut Wife Murdered Husband: अय्याश बीवी की ‘जहरीली साजिश’.. स्कूल ड्राइवर के साथ खाई जीने-मरने की कसम, पति को रास्ते से हटाने रची बेहद खौफनाक साजिश, पढ़ें

Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar || Image- Rajesh Sahu X fILE

Modified Date: July 18, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सांप से हत्या की कथित साजिश का खुलासा।
  • पत्नी, प्रेमी समेत चार आरोपी गिरफ्तार।
  • 20 लाख रुपये की बीमा राशि बना कथित मकसद।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्कूल संचालक की सांप के डसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि पति को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपये की जीवन बीमा राशि हासिल करने के लिए उसे जहरीले सांप से डसवाया गया। मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दूध में मिलाई नींद की गोलियां, छोड़ा जहरीला सांप

पुलिस के मुताबिक, हस्तिनापुर क्षेत्र में रहने वाले अतुल पंवार और दामिनी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। दोनों मिलकर ‘कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल’ का संचालन करते थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि वारदात से एक रात पहले अतुल को कथित तौर पर दूध में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। इसके बाद दामिनी के कथित प्रेमी तुषार उर्फ निक्की ने अपने दो साथियों सोनू और उदय की मदद से एक जहरीला सांप लाकर अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई।

मोबाइल जांच से खुला राज

शुक्रवार सुबह अतुल को सांप के डसने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर बिस्तर में सांप मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) जांच के दौरान दामिनी के मोबाइल फोन से स्कूल के चालक तुषार के साथ लगातार संपर्क के साक्ष्य मिले। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और हत्या की साजिश रचने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।

20 लाख के बीमा के लिए हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का जीवन बीमा था। आरोप है कि बीमा की रकम मिलने के बाद साजिश में शामिल सोनू और उदय को 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि करीब 20 दिन पहले तुषार ने कार से कुचलकर अतुल की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

फिलहाल पुलिस ने दामिनी, तुषार उर्फ निक्की, सोनू और उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) मामले की जांच जारी है। पुलिस के ये दावे जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।.3

इन्हें भी पढ़ें:

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ

एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown