Reported By: dhiraj dubay
,Korba Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Korba Viral Video: कोरबा: छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को बचाने आए दो साथी भी आग में झुलस गए थे। घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रजगामार चौकी इलाके के मेन क्लब एरिया का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, मुंह से पेट्रोल फूंककर आग की लपट बनाकर कलाकार करतब दिखा रहे थे, इसी दौरान नीचे बैठी महिला के बाल में अचनाक आग भड़क उठी। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिलाई रेफर किया गया है।
दरअसल, हनुमान सेवा समिति की ओर से गुरुवार को मेन क्लब एरिया में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। दिन में भंडारे और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी, बस्ती और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वहीं, शाम को समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा में दुर्ग से (Korba Viral Video) आए कलाकार करतब दिखा रहे थे। लगभग 6-7 कलाकार अलग-अलग देवी-देवताओं जैसे शंकर जी, हनुमान जी, दुर्गा माता और काली माता का रूप धारण कर प्रदर्शन कर रहे थे। करतब के दौरान कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान काली मां बनी एक महिला अचानक आग की चपेट में आ गई।
Korba Viral Video: आग लगते ही वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी आगे आए, वे भी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। (Korba Viral Video) सभी कलाकार दुर्ग के रहने वाले थे।
इन्हे भी पढ़ें:-