PM Kisan Yojana 24th Installment Date: PM किसान की 24वीं किस्त में आएंगे 2,000 या सीधे 4,000 रुपये? किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जानें खाते में कब आएगा पैसा

Ads

PM Kisan Yojana 24th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को आमतौर पर हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। लेकिन इस बार कुछ किसानों के खातों में 2,000 रुपये की जगह 4,000 रुपये आने की संभावना है। ऐसे में कि किसानों को यह अतिरिक्त राशि मिलेगी यह जानना उनके लिए जरूरी है।

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 01:41 PM IST

(PM Kisan Yojana 24th Installment Date/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • किसानों को PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार।
  • सामान्य तौर पर हर किस्त में मिलते हैं ₹2,000।
  • कुछ पात्र किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000।

नई दिल्ली: PM Kisan Yojana 24th Installment Date: देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) का बेसब्री से इंतजार है। लाभार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली किस्त के 2,000 रुपये उनके खाते में कब आएंगे। योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार आर्थिक मदद दी जाती है और हर किस्त के बीच करीब चार महीने का अंतर रहता है। इससे पहले 23वी किस्त जून में जारी की गई थी। ऐसे में अगली किस्त अक्टूबर में आने की संभावना जताई जा रही है।

इन किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपये

इस बार कुछ पात्र किसानों के खाते (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) में सामान्य 2,000 रुपये के बजाय 4,000 रुपये की राशि आ सकती है। लेकिन इसका लाभ हर किसान को नहीं मिलेगा। दरअसल, जिन किसानों की पिछली यानी 23वीं किस्त किसी वजह से रुक गई थी, उन्हें बकाया राशि के साथ अगली किस्त मिल सकती है। खासतौर पर e-KYC या भूमि सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण जिन किसानों का भुगतान अटका था। उन्हें प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों किस्तों का लाभ मिलने की संभावना है।

किन किसानों को मिलेगा डबल फायदा?

जिन किसानों ने अपनी लंबित e-KYC, भूमि सत्यापन या दस्तावेज से जुड़ी कमियां ठीक कर ली हैं, उनके रिकॉर्ड का दोबारा सत्यापन किया जा सकता है। राज्य स्तर पर सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र किसानों का नाम आगे भेजा जाता है। अगर पिछली किस्त का भुगतान भी स्वीकृत हो जाता है, तो 23वीं किस्त के बकाया 2,000 रुपये और 24वीं किस्त के 2,000 रुपये मिलाकर कुल 4,000 रुपये खाते में आ सकते हैं। वहीं, जिन किसानों को 23वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है उन्हें केवल 2,000 रुपये ही मिलेंगे।

e-KYC और भूमि सत्यापन जरूर कराएं

अगर आपकी कोई पिछली किस्त अटकी हुई है तो समय रहते अपनी e-KYC और भूमि से जुड़ा सत्यापन पूरा कर लेना जरूरी है। दस्तावेजों में किसी तरह की गलती होने पर भी उसे ठीक कराएं। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बकाया राशि मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। इसलिए किसान अपनी जानकारी और भुगतान की स्थिति समय-समय पर जरूर जांचते रहें।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें किस्त का स्टेटस

किस्त का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले PM किसान (PM Kisan Yojana 24th Installment Date) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरने के बाद स्क्रीन पर किस्त, भुगतान और e-KYC से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। इससे किसान पता कर सकते हैं कि उनकी अगली किस्त की स्थिति क्या है।

इन्हें भी पढ़ें:

PM किसान की 24वीं किस्त कब आ सकती है?

23वीं किस्त जून में जारी होने के बाद 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना बताई जा रही है।

PM किसान योजना में कितनी राशि मिलती है?

पात्र किसानों को हर किस्त में सामान्य तौर पर ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

किन किसानों को ₹4,000 मिल सकते हैं?

जिन पात्र किसानों की पिछली 23वीं किस्त किसी कारण से रुक गई थी, उन्हें बकाया ₹2,000 और 24वीं किस्त के ₹2,000 मिलाकर ₹4,000 मिल सकते हैं।

₹4,000 की राशि सभी किसानों को मिलेगी?

नहीं। जिन किसानों को 23वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है, उन्हें केवल 24वीं किस्त के नियमित ₹2,000 मिलेंगे।