Korba Crime News: मासूम की लाश लेकर जिस माँ को ढूंढ रही थी पुलिस.. उसकी लाश भी लटक रही थी फंदे पर.. तो क्या उस माँ ने ही..

Korba Crime News: मासूम की लाश लेकर जिस माँ को ढूंढ रही थी पुलिस.. उसकी लाश भी लटक रही थी फंदे पर.. तो क्या उस माँ ने ही..

korba latest crime news


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: February 25, 2024 / 11:58 am IST
Published Date: February 25, 2024 11:55 am IST

कोरबा: चार दिन पहले कोरबा पुलिस ने शहर के भीतर सुनसान इलाके से एक ढाई साल के मासूम का शव बरामद किया था। थी। जांच, पड़ताल और खोजबीन के बाद मासूम की पहचान कर ली गई थी।

ACB-EOW Raid In Chhattisgarh: शराब ठिकानों में छापेमारी पर सरकार का बयान.. “सबूत के आधार पर कार्रवाई करती है ED-EOW”..

इसके बाद पुलिस उसकी माँ को तलाश रही थी जिसके साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। लेकिन आज उस वक़्त पुलिस भी हैरान रह गई जब उस लापता माँ की लाश भी पेड़ में बने फंदे पर झूलती हालत में बरामद की गई। उसकी मौत हो चुकी थी। इस तरह अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या मासूम की हत्या कर माँ ने आत्महत्या कर ली? या फिर दोनों के साथ कोई अनहोनी हुई हैं। पुलिस के सामने अब दो-दो मौतों की गुत्थी को सुलझाने की चुनौती आ खड़ी हुई हैं।

Railway Latest News: टल गया बड़ा रेल हादसा.. बिना लोको पायलट 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ी मालगाड़ी.. वीडियों देखकर नहीं होगा यकीन

बता दें कि चार दिन पहले शहर के भीतर कोलार जंगल में एक मासूम का शव पुलिस ने बरामद किया था। उसकी उम्र करीब ढाई साल थी। पूछताछ में मासूम की पहचान शिवा के तौर पर हुई। पुलिस को यह बात भी पता चली थी कि शिवा को आखिरी बार उसे उसकी माँ मालती के साथ देखा गया था लेकिन हैरानी की बात यह थी कि माँ मालती भी घर से नदारद थी। पुलिस की उसकी खोजबीन कर ही रही थी कि उसकी लाश भी बरामद की गई। इस तरह मासूम के मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया हैं।

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown