Korba Road Accident Video: कोरबा में बड़ा सड़क हादसा.. कांग्रेस नेता समेत 2 की दर्दनाक मौत.. रास्ता भटककर निर्माणाधीन हाइवे पर दौड़ा रहे थे कार..

Korba Road Accident Video: कोरबा सड़क हादसे में एनएसयूआई नेता की मौत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंभीर घायल, तेज रफ्तार कार खाई में पलटी

Korba Road Accident Video: कोरबा में बड़ा सड़क हादसा..  कांग्रेस नेता समेत 2 की दर्दनाक मौत.. रास्ता भटककर निर्माणाधीन हाइवे पर दौड़ा रहे थे कार..

Korba Road Accident Video || Image- IBC24 News File


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: February 6, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: February 6, 2026 4:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा में भीषण सड़क हादसा
  • एनएसयूआई नेता राहुल राय की मौत
  • निर्माणाधीन हाईवे बना हादसे की वजह

कोरबा: जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। (Korba Road Accident Video) हादसे में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और ऑटोमोबाइल एजेंसी मालिक की मौत हो गई, जबकि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बालको जाने हुए थे रवाना

बिलासपुर के एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक राहुल सवार थे। चारों रात करीब 9:30 बजे बिलासपुर के ढेका से निकलकर उरगा पहुंचे थे।

खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में गिरी कार

कोरबा शहर में प्रवेश करते समय वे रास्ता भटक गए। भारतमाला नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे के अंतिम छोर पर खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई और चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरकर तीन बार पलटी खाते हुए सड़क से दूर जा गिरी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। (Korba Road Accident Video) हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीछे आ रहे उनके साथियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को केजीएन अस्पताल में रखवाया। बताया जा रहा है कि हादसे से करीब 40 मिनट पहले चारों युवक बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की थी। समारोह के बाद वे बालको के लिए रवाना हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

जहर खाकर की आत्महत्या

एक अन्य मामले में जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां की चार माह पहले हुई मौत के बाद गहरे सदमे में था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। (Korba Road Accident Video) परिजनों के अनुसार वह अक्सर उदास रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown