CM Sai Boating at Dam: छत्तीसगढ़ में उभर रहा ये नया ‘टूरिज्म स्पॉट’… सीएम साय भी पहुंचे, क्रूज में सवार होकर मंत्रियों संग लिया आनंद, ये निर्देश भी दिए

CM Sai Boating at Dam: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में क्रूज में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।

CM Sai Boating at Dam: छत्तीसगढ़ में उभर रहा ये नया ‘टूरिज्म स्पॉट’… सीएम साय भी पहुंचे, क्रूज में सवार होकर मंत्रियों संग लिया आनंद, ये निर्देश भी दिए

BOATING/ image source: IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 09:14 am IST
Published Date: February 17, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम साय ने क्रूज़ में बोटिंग का आनंद
  • प्राकृतिक सौंदर्य का मंत्रमुग्ध दृश्य
  • 500 क्षमता वाला ओपन थिएटर लोकार्पण

कोरिया: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में क्रूज में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जलाशय के किनारे ओपन थिएटर का लोकार्पण भी किया।

Chhattisgarh Tourism Cruise Boating: सीएम के साथ कई मंत्री मौजूद

करीब 27 लाख रुपए की लागत से करीब 500 दर्शकों की बैठक क्षमता का ओपन थिएटर अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Jhummka Open Theater inauguration: मुख्यमंत्री साय ने शांत जलराशि की सराहना की

मुख्यमंत्री साय ने जलाशय में बोटिंग करते हुए आसपास के हरित पहाड़ों और शांत जलराशि की सराहना की। उन्होंने कहा कि झुमका डैम न केवल कोरिया जिले की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक भी है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री के नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों के बीच वातावरण उत्सवमय बना रहा।

झुमका डैम में मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।