BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Krishak Unnati Yojana Update : कृषक उन्नति योजना से अन्नदाताओं के चेहरे पर आई मुस्कान, कहा- विष्णु के सुशासन में बाढ़गे हमर मान

कृषक उन्नति योजना से अन्नदाताओं के चेहरे पर आई मुस्कान, Krishak Unnati Yojana Update Krishak Unnati Yojana kya hai Dhan Ka Bonus

Krishak Unnati Yojana Update

Krishak Unnati Yojana Update

Deepak Sahu
Published: 22 Sept 2024 | 2:29 pmModified: 22 Sept 2024 | 3:30 pm

रायपुरः Krishak Unnati Yojana Update विष्णु के सुशासन में हमन होगेन खुशहाल.. आजकल अक्सर छत्तीसगढ़ के किसानों के मुंह से ऐसे ही शब्द सुनने मिल रहे हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना? छत्तीसगढ़ सरकार ने जो कृषक उन्नति योजना शुरू की है। दरअसल, छत्तीसगढ़ की सत्ता हाथ में आते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। भुइंया के भगवान कहे जाने वाले किसानों को साय सरकार अपनी योजनाओं में प्रमुख स्थान दिया है। सरकार ने प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का सही दाम देने के लिए कृषक उन्नति योजना की है। इस योजना का ही प्रभाव है कि आज प्रदेश के किसान आज खुशहाल नजर आ रहे हैं और साय सरकार को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

Read More : Desi Bhabhi Latest Sexy Video : भाभी ने उड़ाए लोगों के होश.. चलाया सेक्सी अदाओं का तीर, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें 

रत्नागर्भा छत्तीसगढ़ की भूमि में केवल रत्न और खनिज ही नहीं है, बल्कि यहां की उपजाऊ मिट्टी में धान की बंपर पैदावार होती है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को दुनिया में धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। यहां के किसान अपनी मेहनत से फसल उपजाकर कई किस्मों के चावल देश के अन्य हिस्सों को उपलब्ध कराता है। किसानों की इन्हीं मेहनत को पूरा सम्मान देने का बीड़ा साय सरकार ने उठाया है। सत्ता में आते ही साय सरकार ने किसानों के लिए साय सरकार ने कृषक उन्नति योजना की है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की जाती है। सरकार ने आने के पहले दिन से वादे के मुताबिक इसके लिए काम शुरू किया गया।

हमने बनाया है.. हम ही संवारेंगे के ध्येय वाक्य के छत्तीसगढ़ के संवारने के लिए आगे बढ़ रही विष्णुदेव सरकार ने जब कृषक उन्नति योजना शुरू की तो कई लोगों ने सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने किसानों के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में रखा। कृषक उन्नति योजना का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और खेती की लागत कम करना है। इतना ही नहीं, फसल उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य भी सरकार ने रखा है। कृषक उन्नति योजना के सफल क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में खेती की लागत कम हो रही है और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में अब खेती का रकबा भी बढ़ा है।

Read More : परीक्षा में पास करने के लिए टीचर ने उतरवाए छात्र के पैंट, फिर बनाया हवस का शिकार, राजधानी के नामी स्कूल का है मामला

बालोद जिले से हुई थी योजना की शुरुआत

Krishak Unnati Yojana Update प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपये क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी. वादे को पूरा करने के लिए राज्य की कमान मिलते ही सरकार ने पहल शुरू की और 12 मार्च से प्रदेश में कृषक उन्नति योजना शुरू की गई। बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2023-2024 के विप्णन वर्ष में खरीदे गए फसल की अन्तर की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई थी।

Read More : Outsource Employee Salary: फिर सड़कों पर उतरे अस्थायी-आउटसोर्स कर्मचारी, न्यूनतम वेतन में वृद्धि सहित इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शनी

'अब का टेंशन... एक्के बेर मा सांय-सांय पइसा मिलत हे'

कृषक उन्नति योजना अब किसानों की खुशहाली का प्रमाण बन चुका है। किसान इससे खुशहाल नजर आ रहे हैं। पहले की सरकार में किसानों किश्तों में पैसा मिलता था। इसके कारण वह इस पैसे को एकमुश्त किसी एक जगह पर खर्च नहीं कर पाता था, लेकिन अब विष्णु के सुशासन से यह संभव हो रहा है। साय सरकार ने अंतर की राशि एक साथ दे रही है। किसान इस पैसे तो एकमुश्त एक जगह पर खर्च कर रहे हैं। कई किसानों ने तो इसी पैसे से टैक्ट्रर, कार, मोटरसाइकिल जैसे अन्य वाहन खरीद लिए हैं। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के नरसिंहपुर के किसान संतोष निषाद ने कहा कि मोला अब कहीं के टेंशन नइहे। एक्के बेर मा सांय-सांय पइसा मिलत हे। अब ये पइसा ला मन के मुताबिक खर्चा कर सकत हंव। बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के कोबिया गांव के किसान शैलेश वर्मा, मोहभट्ठा गांव के विनोद वर्मा, सगोनी के किसान लालसिह वर्मा और महेश कुमार साहू बहुत खुश है क्योंकि इनके खाते में अंतर की राशि आ गयी है। राज्य सरकार द्वारा अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ख़रीफ़ में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। किसानों को धान की खरीदी के लिए सरकार ने एमएसपी दिया है तथा किए गए वादे के मुताबिक़ हर किसान को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Krishak Unnati Yojana Update Krishak Unnati Yojana kya hai Dhan Ka Bonus

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am