Kulgam Attack News: कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को बनाया निशाना, घटना को लेकर सीएम साय भी हुए भावुक

Kulgam Attack News: कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को बनाया निशाना, घटना को लेकर सीएम साय भी हुए भावुक

Kulgam Attack News: कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को बनाया निशाना, घटना को लेकर सीएम साय भी हुए भावुक

Kulgam Attack News | Photo Credit: AI

Modified Date: August 1, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: August 1, 2026 8:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • कुलगाम में आतंकी हमला
  • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत
  • घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख

रायपुर: Kulgam Attack News जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम को एक आतंकी हमला हो गया। (Jammu Kashmir Terror Attack) इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत (Chhattisgarh Workers Killed) हो गई। इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

सीएम साय ने जताया दुख

Kashmir Terror Attack 2026 इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।’

छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बनाया गया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने इलाके में 3 से 4 राउंड गोलियों चलाई। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बुंदेली गांव के रहने वाला दीपक रात्रे की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर 8 वर्षीय भोपिंदर (पुत्र दशरथ) गंभीर रूप से घायल हो गए, जो आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल के आसपास के पूरे इलाके की सुरक्षा बलों द्वारा सघन घेराबंदी कर दी और बड़े पैमाने पर फरार आतंकवादियों तलाशी की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनंतनाग में भी एक पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया था, और वर्ष 2024 में भी श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में आतंकवादियों द्वारा गैर-स्थानीय मजदूरों पर इस तरह के हमले किए जा चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।