LIVE दिल्ली में CM भूपेश की PC: अंग्रेजों से प्रेरित है भाजपा, सरकार मृतक परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा दें, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए

Ads

LIVE दिल्ली में CM भूपेश की PC: अंग्रेजों से प्रेरित है भाजपा, सरकार मृतक परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा दें, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 03:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

दिल्ली। AICC मुख्यालय में CM भूपेश बघेल ने आज PC करके लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी को किसान पसंद नहीं हैं। UP सरकार लोगों के अधिकार को छीन रही है।

read more:लखीमपुर : मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपए और नौकरी देने का ऐलान, किसान और सरकार में हुआ समझौता

CM भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। UP सरकार मृतक परिवारों को 1 करोड़ रु का मुआवजा दें। सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा लाशों पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस के लोग कुर्बानी देते हैं।

read more: लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, अनशन पर बैठीं