रामगढ़ (झारखंड), एक जुलाई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को एक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुटूपालू घाटी में हुई। ट्रक ने पहले एक बस को टक्कर मारी, जिसके बाद एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि हादसे के समय ट्रक रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव