Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 / Image Source : FILE/ X
कोलकाता : Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 : पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के तहत पात्र 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में बुधवार 1 जुलाई को 3000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर कर दी। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक शुरुआत की।
Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आवेदनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए कुल 1.60 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से गहन जांच के बाद 27 लाख आवेदनों को खारिज कर दिया गया है। इन आवेदनों को नागरिकता और निवास संबंधी संदेह के आधार पर निरस्त किया गया है। अपने इस फैसले को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम भारत और पश्चिम बंगाल के ईमानदार करदाताओं का पैसा गैर-भारतीयों या विदेशियों को नहीं दे सकते। इसके लिए गहन जांच बेहद जरूरी थी।”
Suvendu Adhikari Scheme Launch 3000 Rupees गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई यह ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ राज्य की पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह पर लाई गई है। पुरानी योजना की तुलना में नई योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया गया है। जहां ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य महिलाओं को 1500 रुपये और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 1700 रुपये प्रति माह मिलते थे, वहीं अब ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की बड़ी आर्थिक मदद दी जा रही है।
VIDEO | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari attends Annapurna Bhandar Distribution programme; transfers money to bank accounts of women. pic.twitter.com/b8H4PRe4jH
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026