Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Ads

Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 02:35 PM IST

Bihar IPS Transfer List | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बिहार में प्रशासनिक फेरबदल
  • कई आईपीएस और एसडीपीओ अधिकारियों का तबादला
  • प्रीता वर्मा को नई जिम्मेदारी

पटना: Bihar IPS Transfer List बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है साथ ही कई एसडीपीओ अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। (Bihar Police Transfer) इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Bihar Police Transfer जारी आदेश के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है और 1994 बैच के निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के साथ मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लिस्ट में देखें किसकी और कहां हुई तैनाती

क्रमांक अधिकारी बैच नई नियुक्ति / जिम्मेदारी
1 प्रीता वर्मा 1991 महानिदेशक (DG), गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं
2 निर्मल कुमार आजाद 1994 पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं मद्यनिषेध व राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार
3 पंकज कुमार दराद 1995 अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम
4 सुधांशु कुमार एडीजी ट्रैफिक एवं विशेष निगरानी इकाई (SVU) का अतिरिक्त प्रभार
5 अमृत राज अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS)
6 कारे सुहिता अन्नपूर्णा अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), विधि-व्यवस्था
7 राजेश कुमार पुलिस महानिरीक्षक (IG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF)
8 पंकज कुमार राज पुलिस महानिरीक्षक (IG), रेल
9 एस. प्रेमलता पुलिस महानिरीक्षक (IG), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)
10 गरिमा समादेष्टा, BSAP-9, जमालपुर
11 शिवम ठाकुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP), मधुबनी
12 कोमल मीणा एसडीपीओ-2 (विधि-व्यवस्था), पटना

बिहार में हाल ही में किसका तबादला हुआ है?

कई आईपीएस और एसडीपीओ अधिकारियों का।

प्रीता वर्मा को कौन सा पद मिला है?

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं की महानिदेशक।

निर्मल कुमार आजाद को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है?

पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) और मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार।