Cockroach Janta Party News : अब चुनाव लड़ेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? हरियाणा के वकील ने चुनाव आयोग में दे डाला आवेदन, वजह जान रह जाएंगे दंग

हरियाणा के एक वकील ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के डिजिटल संगठन को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए निर्वाचन आयोग में आवेदन देकर सबको चौंका दिया है। वकील सुधीर जाखर का कहना है कि लोगों की भावनाओं को राजनीतिक मंच देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इस अनोखे आवेदन के बाद मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

Cockroach Janta Party News : अब चुनाव लड़ेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? हरियाणा के वकील ने चुनाव आयोग में दे डाला आवेदन, वजह जान रह जाएंगे दंग

Cockroach Janta Party News / Credit : FILE

Modified Date: May 27, 2026 / 07:14 am IST
Published Date: May 27, 2026 7:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के वकील ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राजनीतिक दल बनाने के लिए आवेदन दिया।
  • वकील सुधीर जाखर ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा।
  • आवेदन के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

नई दिल्ली : Cockroach Janta Party News हरियाणा के एक वकील ने भारत निर्वाचन आयोग में एक अनोखा आवेदन देकर सबको चौंका दिया है । वकील ने निर्वाचन आयोग में डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए आवेदन दिया है। वकील ने खुद को इस पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि CJI के बयान के खिलाफ देश के लोगों की उमड़ रही भावनाओं को एक राजनीतिक मंच देना जरूरी है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

क्यों उठाया ये कदम ?

यह कदम उठाने वाले वकील सुधीर जाखर ने बताया कि इस व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके हैं क्यूंकि संस्थापक अभिजीत दिपके अभी विदेश में हैं और किसी को नहीं पता कि वह कब लौटेंगे, इसलिए सुधीर जाखर ने यह कदम खुद उठाया। CJI Statement Controversy  उन्होंने पीटीआई को बताया कि जब देश के इतने लोगों की भावनाएं इससे जुड़ गई हैं, तो इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जाखर के अनुसार इसे आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसे एक राजनीतिक संगठन के रूप में पंजीकृत कराया जाए।

चर्चा में आया मामला

डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को असली राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील सुधीर जाखर द्वारा निर्वाचन आयोग में आवेदन दिए जाने के बाद ये मामला अब चर्चा में आ गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.