Raipur Crime News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसी नकेल, गांजे के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार, मुकेश बनिया का राइट हैंड है आरोपी

Ads

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले महिला और पुरूष तस्कर को गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 11:22 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 11:22 PM IST

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

Raipur Crime News: रायपुर: नशे के खिलाफ राजधानी रायपुर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले महिला और पुरूष तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिली सूचना के आधार पर मरवाही श्मशान घाट इलाके में दबिश दी गई, जहां एक महिला द्वारा गांजे की अवैध बिक्री की जा रही थी जिसको सुनियोजित घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ा गया। महिला ने पूछताछ में अपना नाम मंशा पाण्डेय निवासी दुलारी नगर, मरवाडी श्मशान घाट के पास रहना बताया। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 02 किलो 408 ग्राम गांजा, (Raipur Crime News) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रूपये बताई जा रही है।

मुकेश बनिया का राइट हैंड गिरफ्तार

वहीं कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर में हाईटेक गांजा हाइड आउट प्रकरण का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार कुख्यात सरगना मुकेश बनिया का राइट हैंड मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर इलाके में पूर्व में उजागर किए गए हाईटेक गांजा हाइडआउट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 23 मार्च नेहरू नगर–नरैय्या तालाब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब्दुल जाफर एवं सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में (Raipur Crime News) मिली अहम जानकारी के आधार पर कालीबाड़ी इलाके में स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, जहां से 85 हजार रूपये कीमत का कुल 07 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई राउटर, मोशन सेंसर एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।

नशे के सौदागरों को पहले भी किया जा चुका है गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपियों द्वारा गांजा की सप्लाई संगठित तरीके से की जा रही थी तथा हाइडआउट को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को 20 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा चुका है। (Raipur Crime News) इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 नशे के सौदागरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनमें अब्दुल जाफर,सुनील जगत,मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया,संजय उर्फ संजू गुप्ता समेत मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इन्हे भी पढ़ें:-