पूर्व विधायक कमरो समेत कांग्रेस नेताओं का विनय जायसवाल पर पलटवार, बोले- पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर हो कार्रवाई

former MLA Kamro hit back at Vinay Jaiswal: संयुक्त प्रेसवार्ता लेकर बड़े नेताओं के विरुद्ध टीका टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।

पूर्व विधायक कमरो समेत कांग्रेस नेताओं का विनय जायसवाल पर पलटवार, बोले- पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर हो कार्रवाई

 former MLA Kamro hit back at Vinay Jaiswal

Modified Date: December 9, 2023 / 08:12 pm IST
Published Date: December 9, 2023 8:12 pm IST

former MLA Kamro hit back at Vinay Jaiswal: मनेन्द्रगढ़। पूर्व विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अधिवक्ता रमेश सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आज मनेंद्रगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता लेकर बड़े नेताओं के विरुद्ध टीका टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।

भरतपुर सोनहत से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को उन्हें हराने के लिए सहयोग किया। कमरो ने कहा कि विनय जायसवाल पिछले एक साल से उनके खिलाफ काम कर रहे थे।

read more:  Raigarh News: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में शुरू हुई कलह, कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए विधायक ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

वहीं अधिवक्ता रमेश सिंह ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा ​कि सर्वे के बाद मुझे टिकट दी गई थी। पूर्व विधायक विनय जायसवाल का आरोप गलत है कि मैं जीतने योग्य प्रत्याशी नहीं था। रमेश सिंह ने कहा कि अवैध कार्यो के मामले में विनय जायसवाल बदनाम थे इसलिए उनकी टिकट काटी गई थी। उन्होंने कहा कि चन्दन यादव को यदि विनय जायसवाल ने 7 लाख रुपए दिए थे तो उस समय क्यों नहीं बोले। डॉक्टर विनय जायसवाल व उनके समर्थकों ने भाजपा का खुल कर प्रचार किया और कांग्रेस को हराने का काम किया है।

इनके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि 2018 में मैंने विनय जायसवाल के खिलाफ काम किया तो उसकी शिकायत क्यों नहीं की। चिरमिरी से 2000 वोट खड़गवां में ज्यादा मिले थे।

read more: Stress Management : स्ट्रेस को कहें अलविदा, नहीं तो घेर लेगी आपको ये खतरनाक बीमारियां, जानें कैसे करें मैनेज

रायपुर में विनय जायसवाल ने इन कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप

बता दें कि आज रायपुर में विनय जायसवाल ने इन कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए थे। मनेंद्रगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव ने ₹700000 मुझसे दो किस्त में लिए हैं। उन्हें तत्काल पद से हटना चाहिए। विनय जायसवाल ने कहा कि पहले विधायकों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट ठीक नहीं होने की बात कही गई। फिर पैसे की मांग हुई। उन्होंने कहा की सरगुजा में 14 सीट हारने की सबसे बड़ी वजह TS सिंहदेव हैं। अपनी पसंद और राज दरबारी को टिकट दिलाए थे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com