BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News : सड़कों के जाल से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर, साय सरकार के प्रयासों से बनेंगे कई नेशनल हाइवे, बस्तर में बढ़ी कनेक्टिविटी

सड़कों के जाल से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर, साय सरकार के प्रयासों से बनेंगे कई नेशनल हाइवे, Many national highways will be built with the efforts of the Sai …

Road Connectivity in CG

Road Connectivity in CG

Deepak Sahu
Published: 28 Oct 2024 | 3:06 pmModified: 28 Oct 2024 | 3:11 pm

रायपुरः Road Connectivity in CG छत्तीसगढ़ के संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ सरकार केवल योजना बनाकर लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम ही नहीं बना रही है, बल्कि प्रदेश में अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। साय सरकार लगातार विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम कर रही है। यही वजह है कि प्रदेश में अब पुल-पुलिया के साथ-साथ सड़कों का भी लगातार निर्माण हो रहा है। बस्तर और सरगुजा के अंदरूनी इलाकों में सड़कों का निर्माण होने से कनेक्टिविटी बढ़ी है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी सड़कों को निर्माण हो रहा है।

Read More : CG SI Bharti Latest News: सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे सीएम साय, मुख्यमंत्री निवास से आया बुलावा

नक्सल प्रभावित इलाकों में बिछा सड़कों का जाल

Road Connectivity in CG साय सरकार की नीतियों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स ने अपनी दखलांदाजी बढ़ाई है। पुलिस ने उन क्षेत्रों में कैंप स्थापित किए हैं जहां जाना पहले कभी मुमकिन ना था। सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुमार सिलगेर में भी सड़क का निर्माण हुआ है। जो बीजापुर जिले से 70 किलोमीटर और आवापल्ली (उसूर) ब्लॉक से 40 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा कोडोली,नेलनसार और गंगालूर तक सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहे कि बस्तर सहित अन्य अंदरूनी इलाकों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ी है।

Read More :  Sai Govt Schemes For Youth: साय सरकार के योजना ले नवा अंजोर.. युवा मन अब होवत हे सजोर, इन योजनाओं से संवर रहा छत्तीसगढ़ का भविष्य

बनेंगे 4 नए नेशनल हाइवे

Road Connectivity in CG छत्तीसगढ़ में बुनियादी सुविधाओं पर जोर देने वाली विष्णु देव साय की सरकार गांवों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सड़कों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है। उनकी इसी कोशिश का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं केंद्र ने मंजूरी दी है। बीतें दिनों दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 236.1 किलोमीटर है, जिसके लिए गडकरी की ओर से कुल 11 हजारल करोड़ अलॉट किया है। इन परियोजनाओं में उरगा-कटघोरा बाईपास, बसना से सारंगढ़ (माणिकपुर) फीडर रूट, सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट, रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा शामिल है। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

Read More : Dhan ka Rate 2024 25 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 3217 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी? साय कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ में 18 नई सड़कें बनाई जाएगी

हाल में पीएम जनमन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 18 सड़कों को मंजूरी मिली है और जल्दी ही इनका काम शुरू होने वाला है। छत्तीसगढ़ में इन सड़कों को बनाए जाने में 97.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय की बैठक में छत्तीसगढ़ के 2 जिले के जिन 18 सड़कों को स्वीकृति दी गई है, उनमें कवर्धा में 12 और नारायणपुर में 6 सड़कों को मंजूरी मिली है। दरअसल, पीएम-जनमन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 97.63 करोड़ रुपये की लागत से 128.15 किलोमीटर लंबी 18 सड़कें बनाई जाएगी। केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी मंजूरी दी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Many national highways will be built with the efforts of the Sai government

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am