दिल्ली से लौटे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बोले- राजिम कुंभ, कौशल्या मंदिर, सिरपुर और पांच शक्ति केंद्रों का होगा विकास

Minister Brijmohan Aggarwal on rajim kumbh : उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है कौशल्या धाम है ऐसे में अयोध्या में कौशल्या धाम बनाने के लिए जमीन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

दिल्ली से लौटे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बोले- राजिम कुंभ, कौशल्या मंदिर, सिरपुर और पांच शक्ति केंद्रों का होगा विकास

Minister Brijmohan Aggarwal on rajim kumbh:

Modified Date: February 2, 2024 / 10:34 pm IST
Published Date: February 2, 2024 10:32 pm IST

Minister Brijmohan Aggarwal on rajim kumbh: रायपुर। प्रदेश के शिक्षा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली प्रवास से आज लौट आए हैं । एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्रीय पर्यटन और शिक्षा मंत्री से मिले । पर्यटन मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने राजिम कुंभ, कौशल्या माता मंदिर सिरपुर और घोषणा पत्र में शामिल पांच शक्ति केंद्रों के विकास और आपस में जोड़ने को लेकर कर चर्चा हुई है ।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनसे विभिन्न परियोजनाओं में स्वीकृति देने की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि अयोध्या में कौशल्या धाम बनाने के लिए जमीन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है कौशल्या धाम है ऐसे में अयोध्या में कौशल्या धाम बनाने के लिए जमीन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद योजना के तहत 40 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसके शुभारंभ के लिए भी हमने योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है । केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी जिलों में नवोदय विद्यालय और केंद्रीय स्कूल खोलने की मांग की है । पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के यहां आईटी के छापे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा ।

read more: हिमाचल प्रदेश के पांच कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग आवंटित

read more: झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद के लक्जरी रिसॉर्ट में ठहराया गया


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com