CG Patwari Transfer: छत्तीसगढ़ में पटवारियों के बंपर तबादले! एक साथ इतने लोगों के बदले गए हल्के, जानिए अब किसे-कहां मिली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ में पटवारियों के बंपर तबादले! एक साथ इतने लोगों के बदले गए हल्के, CG Patwari Transfer: Patwaris Transferred in Gaurela Pendra Marwahi District

CG Patwari Transfer: छत्तीसगढ़ में पटवारियों के बंपर तबादले! एक साथ इतने लोगों के बदले गए हल्के, जानिए अब किसे-कहां मिली पोस्टिंग
Modified Date: September 22, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: September 22, 2026 5:18 pm IST

गौरेलाः CG Patwari Transfer छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में कई हल्को के पटवारियों को इधर से उधर किया गया है। चार प्रमुख तहसीलों में 60 पटवारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये पटवारी लंबे समय से एक ही हलके में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

CG Patwari Transfer कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मरवाही तहसील में 22, पेंड्रारोड में 18, पेंड्रा में 10 और सकोला में 10 पटवारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर अपने नए तहसील कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद उन्हें आवंटित नए पटवारी हल्के का प्रभार संभालना होगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।