राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी, सामान देने में देरी होने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला
सामान देने में देरी होने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला : Miscreants attacked the shopkeeper with a knife in Raipur
रायपुरः राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। इसी बीच अब एक बार फिर राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना इलाके से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां सामान देने में देरी होने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों के इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read more : तीन-तीन गर्लफ्रेंड के साथ रहता है ये शख्स, एक ही मंडप पर करने वाला है तीनों से शादी
मिली जानकारी के अनुसार शहर के देवेंद्र नगर थाना इलाके में संतोष झा नाम का एक व्यक्ति का दुकान चलाता है। कुछ बदमाश सामान लेने के लिए दुकान में आए थे। दुकानदार संतोष झा को सामान देने में देरी हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर फरार हो गए। बदमाशों के इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बहरहाल संतोष झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


