MLA Ramkumar Toppo Viral Video: भ्रष्टाचार पर चल रहा विधायक जी का हथौड़ा, एक्शन मोड में नजर आए रामकुमार टोप्पो, ठेकेदार और अधिकारियों में मचा हड़कंप

Ads

MLA Ramkumar Toppo Viral Video: विधायक रामकुमार टोप्पो ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 10:32 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 11:35 AM IST

MLA Ramkumar Toppo Viral Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • अलग अंदाज में नजर आए भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो।
  • विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ अपनाया सख्त रुख।
  • गुणवत्ताविहीन निर्माण को तोड़कर फिर से बनाने का विधायक ने दिया निर्देश।

MLA Ramkumar Toppo Viral Video: अंबिकापुर: सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो कुछ दिनों से एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। (MLA Ramkumar Toppo Viral Video) विधायक टोप्पो मंगलवार को मैनपाट ब्लॉक के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पाए जाने पर विधायक ने तत्काल उसे तुड़वाया और दोबारा निर्माण करने का आदेश जारी किया। इस दौरान विधायक टोप्पो ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि, निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह सीधे तौर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ा मामला है।

अधिकारीयों पर भड़के विधायक

MLA Ramkumar Toppo Viral Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए विधायक रामकुमार टोप्पो ग्राम ग्राम करमहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे चल रहे रिटर्निंग वॉल के निर्माण का निरीक्षण किया और रिटर्निंग वॉल की बारीकी से जांच की। दीवार के निर्माण में गुणवत्ता की कमी और घटिया सामग्री का (MLA Ramkumar Toppo News)  उपयोग देखकर विधायक आक्रोशित हो गए। विधायक रामकुमार टोप्पो ने निरीक्षण के दौरान ही अधिकारियों को इस निर्माण कार्य को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से मानक स्तर पर बनाने का निर्देश दे दिया।

नवनिर्मित पुल पर भी विधायक टोप्पो ने लिया एक्शन

MLA Ramkumar Toppo Viral Video: रिटर्निंग वॉल के निरीक्षण के बाद विधायक टोप्पो ग्राम करमहा में ही सड़क पर बने एक नवनिर्मित पुल का निरीक्षण पहुंचे। (MLA Ramkumar Toppo Viral Video)  इस दौरान उन्हें वहाँ भी खामियां नजर आई। विधायक रामकुमार टोप्पो ने पुल को भी तत्काल प्रभाव से तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक टोप्पो के इस अवतार को देखे क्षेत्र के ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

दूरस्थ ग्राम असंगवा और सुगापानी पहुंचे विधायक

MLA Ramkumar Toppo Viral Video: निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद विधायक टोप्पो मैनपाट के अति दूरस्थ ग्राम असंगवा और सुगापानी (MLA Ramkumar Toppo Viral Video)  पहुंचे। यहां पे विधायक ने प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए जगह का चयन और निरीक्षण किया। विधायक कप अपने गांव में देखकर ग्रामीण भी गदगद हो उठे। ग्रामीणों का कहना था कि आज तक इस दुर्गम और सुदूर गांव में कोई भी विधायक नहीं पहुंचा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

विधायक रामकुमार टोप्पो किस वजह से चर्चा में हैं?

विधायक रामकुमार टोप्पो घटिया और भ्रष्ट निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई करने के कारण चर्चा में हैं।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने किन निर्माण कार्यों को तुड़वाया?

उन्होंने ग्राम करमहा में रिटर्निंग वॉल और एक नवनिर्मित पुल को गुणवत्ता में कमी के कारण तुड़वाया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

विधायक रामकुमार टोप्पो ने सभी निर्माण कार्यों को मानक स्तर पर दोबारा कराने के निर्देश दिए।

विधायक रामकुमार टोप्पो किन दूरस्थ गांवों में पहुंचे?

विधायक रामकुमार टोप्पो मैनपाट के दूरस्थ ग्राम असंगवा और सुगापानी पहुंचे।

विधायक रामकुमार टोप्पो के इस कदम पर ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही?

ग्रामीणों ने विधायक रामकुमार टोप्पो की कार्रवाई का स्वागत किया और खुशी जताई।