Bhopal Bijli Bill News: बिजली बिल बकाया तो घर के बाहर तैनात हुए बंदूकधारी! राजधानी में बिजली विभाग का डराने वाला कदम, अब कार्रवाई पर उठे सवाल
Bhopal Bijli Bill News: बिजली बिल बकाया तो घर के बाहर तैनात हुए बंदूकधारी! राजधानी में बिजली विभाग का डराने वाला कदम, अब कार्रवाई पर उठे सवाल
Bhopal Bijli Bill News/Image Source: IBC24
- बिल नहीं भरा तो घर पर बंदूकधारी!
- बकायादारों के घर तैनात हथियारबंद गार्ड
- बिजली विभाग का चौंकाने वाला कदम
भोपाल: Bhopal Bijli Bill News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कार्रवाई के बाद भी उपभोक्ताओं ने दोबारा अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोड़ लिए। इसे रोकने के लिए बिजली विभाग ने अब सख्त कदम उठाया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिजली विभाग का चौंकाने वाला कदम (Bhopal electricity bill news)
Bhopal Bijli Bill News: बिजली कंपनी ने बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए न केवल उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की है, बल्कि दोबारा कनेक्शन न जोड़े जाएं, इसके लिए हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं की है।
भोपाल के भानपुर इलाके में ऐसे ही कुछ बकायादारों के घरों के बिजली कनेक्शन काटने के बाद बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, बकायादारों का कहना है कि बिजली कंपनी के इस कदम से उनकी सार्वजनिक रूप से बेइज्जती हुई है। हालांकि, मीडिया की मौजूदगी को देखते ही सुरक्षा कर्मी मौके से हटते नजर आए।
यह भी पढ़ें
- 300 लड़कियों से प्यार और उनके अंतरंग पलों के वीडियो… फिर सेक्स रैकेट में विदेशों तक सप्लाई, लव जिहाद के खौफनाक नेटवर्क का खुलासा
- गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
- आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- आज इन राशियों के लिए खुशखबरी, बदल सकती है किस्मत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


