BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

President Droupadi Murmu CG Visit : छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया.. राष्ट्रपति मुर्मू के शब्दों पर विधायकों ने थपथपाई मेज, सीएम साय बोले- हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया.. राष्ट्रपति मुर्मू के शब्दों पर विधायकों ने थपथपाई मेज, MLAs thumped the table on President Murmu’s words

President Droupadi Murmu CG Visit : छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया.. राष्ट्रपति मुर्मू के शब्दों पर विधायकों ने थपथपाई मेज, सीएम साय बोले- हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबद्ध
Deepak Sahu
Published: 24 Mar 2025 | 2:59 pmModified: 24 Mar 2025 | 3:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया।
  2. मुख्यमंत्री साय ने ‘अटल निर्माण वर्ष’ का उल्लेख करते हुए राज्य की प्रगति के लिए संकल्प लिया।
  3. राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा और लोकतांत्रिक परंपराओं को सराहा।

रायपुरः President Droupadi Murmu CG Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। विधायक की जिम्मेदारी निभाना जनसेवक के भावना से बड़े सौभाग्य की बात होती है। इस विधानसभा की इतिहास को जानकर ये मान्यता मजबूत हुई है कि छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया।

Read More : Jaat Trailer Out: सनी देओल का पुराना अंदाज देख फैंस हुए गदगद, 'जाट' के ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन 

President Droupadi Murmu CG Visit इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही है। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आईआईएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

Read More : Rahul Gandhi on RSS: देश की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा है RSS! राहुल गांधी का बड़ा बयान, PM मोदी को लेकर कही ये बात 

सीएम साय ने एक्स पर कही ये बात

कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने एक्स पर राष्ट्रपति के भाषण का अंश भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमारी विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं की प्रतीक है। वर्ष 2000 में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में बने इस राज्य का यह रजत वर्ष, संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे हम "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मना रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के गौरवशाली 25 वर्षों के उत्सव में देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी हमारे बीच उपस्थित रहीं। आज हम सभी ने ‘शिष्य भाव’ से माननीय राष्ट्रपति जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। हम सभी मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं, जहां उन्होंने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया और इस मौके पर संबोधन दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MLAs thumped the table on President Murmu's words

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm