Home » Chhattisgarh » MP CG Train Cancel: Railways canceled 49 trains of Madhya Pradesh and Chhattisgarh
Train Cancel in MP-CG: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अचानक एक साथ इतने ट्रेनों को किया रद्द, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पैसेंजर्स को होगी परेशानी
Ads
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अचानक एक साथ इतने ट्रेनों को किया रद्द, MP CG Train Cancel: Railways canceled 49 trains of Madhya Pradesh and Chhattisgarh
रायपुरः Train Cancel In MP-CG ट्रेन से सफर करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को झटका देते हुए 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम चल रहा है। यही वजह है कि रेलवे ने इस मंडल की करीब 49 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एक साथ इतनी गाड़ियों की रद्द होने से यात्रियों को अब वैकल्पिक आवागमन के साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
Train Cancel in MP-CG मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिलासपुर-कटनी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो उत्तर भारत से जोड़ती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को बेहतर बनाने और नई गाड़ियां शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए नई लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। मध्यप्रदेश और यूपी के लिए चलने वाली 24 ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं। इससे पहले भी 16 से 20 नवंबर तक 25 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें 16 एक्सप्रेस और 9 लोकल ट्रेनें शामिल हैं। इसका मतलब, 16 से 20 नवंबर और फिर 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक कुल 49 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 21 नवंबर से रद्द रहने वाली ट्रेनों की वजह बिलासपुर मंडल के कटनी रेल लाइन में नरौजाबाद स्टेशन में काम को बताया गया है। यहां तीसरी लाइन जोड़ने का काम होगा।