गायब हुई कॉलेज में रखी किताबें, अब तक नहीं चल पाया पता, उठ रहे कई सवाल

Mysteriously missing book kept in college

गायब हुई कॉलेज में रखी किताबें, अब तक नहीं चल पाया पता, उठ रहे कई सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 9, 2022 10:39 pm IST

कोरियाः सरगुजा संभाग के पहले शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी में चोरी हुई किताबों का आज तक पता नही चल सका है । इस मामले में जहां महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस को कोई सहयोग नही किया जा रहा है। वहीं चिरमिरी पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों का पता लगाने में लगी है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कालेज की प्रभारी प्राचार्य आरती तिवारी को शासन ने जरुर निलंबित कर दिया है लेकिन किताबों की चोरी की कहानी उलझी हुई है। कभी पचास हजार तो कभी पच्चीस हजार किताबों की चोरी होने की बात सामने आती रही है। लेकिन पुलिस की तीन नोटिस के बाद भी आज तक कालेज प्रबंधन द्वारा किताबों को लेकर कोई जानकारी नही दी गई है।

Read more : मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन के विदा होते ही घर से निकली एक साथ दो अर्थी 

वहीं थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन कोई सहयोग नही कर रहा है। अभी तक पुस्तकों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नही आई है। कहा यह भी जा रहा है कि पिछले चार साल से पुस्तकों का सत्यापन नही कराया गया था। इस कारण से जांच टीम के आने के पहले चोरी का यह खेल खेला गया है।

Read more : हरियाणा में राज्यसभा के लिए मतदान कल, दांव पर लगी सीएम भूपेश की प्रतिष्ठा 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल किताबों के न मिलने पर प्रदर्शन करने की बात कह रहे है। इस कॉलेज में उन्नीस सौ बीस से लेकर आज तक की किताबें रखी हुई थी । कॉलेज अपने आप मे छतीसगढ़ की धरोहर है। कालेज में किताबों की चोरी को लेकर इलाके के विधायक विनय जायसवाल का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय से यह चला आ रहा है जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।