BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Narayanpur News : अपर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल! धरने पर बैठे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी

Narayanpur News: ट्रांजिट हॉस्टल में रूम आवंटन को लेकर महिला डॉक्टर और अपर कलेक्टर के बीच कहासुनी के बाद डॉक्टरों ने अपर कलेक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला …

Narayanpur News : अपर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल! धरने पर बैठे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी
Dr.Anil Shukla
Published: 26 Jun 2025 | 8:05 pmModified: 26 Jun 2025 | 8:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. जिला अस्पताल में ओपीडी की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप
  2. ट्रांजिट हॉस्टल में रूम आबंटन को लेकर हुए कथित विवाद

नारायणपुर: Narayanpur News, नारायणपुर जिले में एक महिला डॉक्टर और अपर कलेक्टर के बीच ट्रांजिट हॉस्टल में रूम आबंटन को लेकर हुए कथित विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोपों के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने OPD सेवाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। जिससे आम मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रांजिट हॉस्टल में रूम आवंटन को लेकर महिला डॉक्टर और अपर कलेक्टर के बीच कहासुनी के बाद डॉक्टरों ने अपर कलेक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि अपर कलेक्टर ने उनके साथ अनुचित भाषा और व्यवहार किया। जिसके विरोध में नारायणपुर जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर एकजुट हो गए हैं।

read more:  Defaulter Government Employees: इन कर्मचारियों की अब खैर नहीं! अगले महीने से होगा ताबड़तोड़ एक्शन, सरकार ने तैयार की सूची

जिला अस्पताल में ओपीडी की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप

आज दिनांक 26 जून दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से ही डॉक्टरों ने OPD सेवाएं बंद कर अस्पताल परिसर के बाहर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों की मांग है कि जब तक अपर कलेक्टर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक वे आंदोलन पर डटे रहेंगे।

Narayanpur News, इस हड़ताल को अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे जिला अस्पताल में ओपीडी की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो गई है। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, हड़ताल समाप्त कराने और समाधान निकालने के लिए एसडीएम के निर्देशन में एक मध्यस्थता टीम गठित कर दी गई है।

read more:  Gwalior-Bengaluru Express: अब ग्वालियर से बेंगलुरु जाना हुआ और भी आसान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस को हरी झंडी

नारायणपुर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं इस प्रशासनिक विवाद की भेंट चढ़ गई हैं। जहां एक ओर डॉक्टर अपनी गरिमा की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। वहीं दूसरी ओर आमजन स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। अब प्रशासन पर जिम्मेदारी है कि वह जल्द से जल्द समाधान निकाले, ताकि जिला अस्पताल की सेवाएं पुनः सामान्य हो सकें और जनहित प्रभावित न हो।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Additional collector used abusive language for a female doctor! Doctors and health workers sit on strike

शहर की खबरें

नारायणपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm