Navratri Special Train: डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से इतने दिनों तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Navratri Special Train: डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से इतने दिनों तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Navratri Special Train: डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से इतने दिनों तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Navratri Special Train | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: March 23, 2026 10:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • 23 से 28 मार्च तक कोरबा-इतवारी के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी
  • ट्रेन 63 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को आसानी होगी
  • नवरात्रि मेला के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी

रायपुर: Navratri Special Train आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। अगर आप भी मां बंलेश्वरी के दर्शन करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे प्रशासन ने चैत्र नवरात्रि मेला पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य चैत्र नवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये गाड़ी 23 से 28 मार्च तक चलेंगी, जो 63 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे नवरात्रि मेला के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

जानें टाइम टेबल

Navratri Special Train गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा मेमू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05 बजे रवाना होकर दुर्ग स्टेशन पर 11:05 बजे, रायपुर स्टेशन पर 12:25 बजे, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 13.50 बजे, भाटापारा स्टेशन पर 14-14 बजे बिलासपुर स्टेशन पर 16.00 बजे, 19.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06884 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) मेमू, कोरबा स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05.10 बजे रवाना होकर बिलासपुर 7:25 बजे, भाटापारा 8.37 बजे, तिल्दा नेवरा 9:06 बजे, रायपुर 10.14 बजे, दुर्गा 1225 बजे गोंदिया 16.00 बजे, तथा 19.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।