इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा, 12 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने नक्सली मिलिशिया कमांडर कुंजाम मुक्का ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली ने ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सली के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
भाषा सं संजीव नोमान
नोमान

Facebook


