Naxalites Press Note: पीएम मोदी के छग दौरे के विरोध में उतरे नक्सली.. चुनावों को बताया जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता हथियाने का तरीका

उन्होंने लिखा कि सियासी दलों ने वादाखिलाफी किया है, जनता के मूलभूत समस्याओं को लेकर कुछ नहीं किया इसलिए सत्ता हासिल करने के लिए होने वाले इन चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

Naxalites Press Note: पीएम मोदी के छग दौरे के विरोध में उतरे नक्सली.. चुनावों को बताया जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता हथियाने का तरीका

Naxalites Press Note

Modified Date: November 2, 2023 / 06:41 pm IST
Published Date: November 2, 2023 6:41 pm IST

कांकेर: नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी दौरे का बहिष्कार किया है। जारी प्रेस नोट में लिखा गया है कि यह चुनाव झूठा है। जनता को फिर एक बार अपने झूठे वादों से दिग्भ्रमित करते हुए, मूर्ख बनाते हुए सत्ता तो हासिल करने की कोशिश मात्र है।

CG Assembly Election 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी

नक्सलियों ने लिखा है भाजपा हो या कांग्रेस सत्ता में रहते हुए अपने एजेंडे पर यानी अपने वर्ग के हितों के लिए ही काम किया है। चुनावों से पहले ग़रीबों के समस्याओं को लेकर किए गये सभी लोकलुभावने वादों से इन सत्ताधारी पार्टियों पर मुखरने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि सियासी दलों ने वादाखिलाफी किया है, जनता के मूलभूत समस्याओं को लेकर कुछ नहीं किया इसलिए सत्ता हासिल करने के लिए होने वाले इन चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

Pushkal Paddy Variety Unveiled: देश की अग्रणी बीज कंपनी नुजिविदु सीड्स का क्रांतिकारी कदम.. लांच की धान की नई किस्म ‘पुष्कल’.. इसकी खूबियां कर देंगी हैरान

आरएसएस भाजपा की देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की एजेंडा को सभी को गंभीरता से लेने की बात लिखी है। मनुवादी विचारधारा वाले एजेंडा को अमल करने का प्रयास तेज हुआ है। नक्सलियों ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे। मोदी नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार आदिवासी विरोधी नीतियों के बारे में यहाँ की जनता बखूबी जानती हैं। इसे देखकर भाजपा बौखलाए हुए हैं अपने ज़हर उगलने वाले भाषणों से आदिवासी इलाक़ों में नफ़रत को परोसने का प्रयास कर रहे है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown