CG News: छत्तीसगढ़ के हनी बग्गा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए NSUI के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी
छत्तीसगढ़ के हनी बग्गा को बड़ी जिम्मेदारी, NSUI national secretary Honey Bagga got big responsibility of national organization in-charge
रायपुर: CG News: NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। हनी बग्गा लगातार 2 वर्षों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव NSUI ने जीता, उसके बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को दिया।
CG News: राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझे दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह संगठन की जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व को दिल से धन्यवाद देता हूं।

Facebook


