Pathalgaon News: IBC24 की खबर का बड़ा असर, मंडल संयोजक पद से हटाए गए परमानंद पैकरा, जानें अब किसे मिला नया प्रभार
Pathalgaon News: पत्थलगांव में IBC24 की खबर का असर देखने को मिला है। परमानंद पैकरा को प्रशासन ने मंडल संयोजक पद से हटा दिया है।
Pathalgaon News /Image: IBC24 File
- परमानंद पैकरा को पत्थलगांव मंडल संयोजक पद से हटा दिया गया है
- उन्होंने सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दिया था
- प्रशासन ने मनीष कुमार पैकरा को पत्थलगांव मंडल संयोजक का नया प्रभार सौंपा है
Pathalgaon News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में IBC24 की खबर का असर देखने को मिला है। सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंडल संयोजक पद से इस्तीफा देने वाले परमानंद पैकरा (Parmanand Paikra) को प्रशासन ने मंडल संयोजक (Mandal Sanyojak Removed) पद से हटा दिया है। इस संबंध आदेश भी जारी कर दिया गया है।
किसे मिला नया प्रभार
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परमानंद पैकरा को उनकी मूल पदस्थापना संस्था पूर्व माध्यमिक शाला छेराघोघरा में शिक्षक पद पर वापस भेजा गया है। वहीं, पत्थलगांव मंडल संयोजक का प्रभार मनीष कुमार पैकरा (Manish Kumar Paikra) को सौंपा गया है, जो वर्तमान में कांसाबेल विकासखंड के चोंगरीबहार आश्रम में अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि परमानंद पैकरा ने सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसकी खबर IBC24 ने प्रमुखता से प्रसारित की थी। खबर के प्रसारण के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें
- CG Electricity Bill on 200 Units: छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट खपत पर कितना बिजली का बिल देना होगा? अब सरकार ने बताया 45 पैसे बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं पर कितना होगा असर
- Air India Cheap Flight Tickets: अब सस्ती होगी हवाई यात्रा, एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया बेसिक टिकट, सफर से पहले जान लीजिए क्या है नया प्लान?
- NEET Exam Bus Fare Discount: नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- UP School Holiday Extended: छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
- Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल
- Mangal Gochar ka Prabhav: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है आने वाला समय, टूटेगा दुखों का पहाड़! करियर और स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Facebook


