Air India Cheap Flight Tickets: अब सस्ती होगी हवाई यात्रा, एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया बेसिक टिकट, सफर से पहले जान लीजिए क्या है नया प्लान?
Air India Cheap Flight Tickets: एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए नया बेसिक फेयर लॉन्च किया है। जानिए बैगेज और भोजन से जुड़े सभी नियम।
Air India Cheap Flight Tickets/Photo Credit: AI
- एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए नया 'बेसिक फेयर' विकल्प शुरू किया है, जिससे कम किराये में यात्रा की जा सकेगी।
- इस टिकट में यात्रियों को मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा, लेकिन चाय या कॉफी निःशुल्क दी जाएगी।
- यात्री 15 किलोग्राम चेक-इन बैगेज और 7 किलोग्राम केबिन बैगेज ले जा सकेंगे।
Air India Cheap Flight Tickets: अगर आप कम कीमत और एक छोटे बजट में हवाई यात्रा करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ती परिचालन लागत के बीच घरेलू उड़ानों में बिना निःशुल्क भोजन के बेसिक विकल्प देना शुरू किया है। जिसके तहत यात्रियों को कम कीमत में सफर करने का ऑप्शन मिलेगा। इस इकोनॉमी क्लास टिकट में यात्री फ्री भोजन का लुफ्त नहीं उठा सकेंगे। हालांकि, उन्हें मुफ्त चाय या कॉफी दी जाएगी।
7 KG तक का केबिन बैगेज ले जाने की अनुमति
Air India Cheap Flight Tickets बेसिक किराया कैटेगरी को चुनने वाले यात्रियों के लिए सामान ले जाने के नियम भी तय किए गए हैं। पैसेंजर्स अपने साथ 15 किलोग्राम तक का चेक-इन बैगेज ले जा सकेंगे। इसके अलावा 7 किलोग्राम तक का केबिन बैगेज साथ ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
24 घंटे पहले बुक कर सकेंगे खाना
Air India Cheap Flight Tickets इस बेसिक किराए में यात्रियों के पास खाना खरीदने का ऑप्शन रहेगा। बेसिक फेयर बुक करने वाले यात्री फ्लाइट के रवाना होने से 24 घंटे पहले तक अपने लिए भोजन प्री-परचेज कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों को वेजिटेरियन, नॉन वेजिटेरियन, जैन और डायबिटिक मील्स के ऑप्शन भी मिलेंगे।
भोजन के रिफंड और ट्रांसफर को लेकर भी नियम स्पष्ट
एयरलाइन के मुताबिक, यदि फ्लाइट के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है या यात्री को किसी दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया जाता है, तो पैसेंजर के पहले से खरीदा गया भोजन नई फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। भोजन उपलब्ध नहीं हो पाने की स्थिति में यात्री को उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
पुराने किराए के ऑप्शन भी रहेंगे मौजूद
एयरलाइन (Air India Cheap Flight Tickets) का कहना है कि नए ऑप्शन के आने के बाद भी पुराने किरायों के विकल्प भी मौजूद रहेंगे। यात्री पहले की तरह ही एयरलाइन की मौजूदा वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स किराया कैटेगरी को बुक करना जारी रख सकते हैं। पुरानी कैटेगरी में यात्रियों को पहले की तरह मुफ्त भोजन की सुविधा भी मिलती रहेगी। यात्री एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, कॉन्टैक्ट सेंटर और एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिसेज के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
फीडबैक के बाद लिया जाएगा फैसला
एयरलाइन ने कहा कि, यह पूरी कवायद उन यात्रियों के लिए है जो काम कीमत पर यात्रा को करना चाहते हैं। एयरलाइन इस पायलट फेज (ट्रायल) के दौरान ग्राहकों से मिलने वाले रिपॉन्स और उनके फीडबैक का बारीकी से आकलन करेगी और ग्राहकों की फीडबैक की समीक्षा के बाद ही बेसिक किराया सर्विस को भविष्य में स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लेगी।
ये भी पढ़ें
- NEET Exam Bus Fare Discount: नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- NEET Exam Bus Fare Discount: नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- UP School Holiday Extended: छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
- Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल
- Mangal Gochar ka Prabhav: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है आने वाला समय, टूटेगा दुखों का पहाड़! करियर और स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Facebook


