Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है।

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026

Modified Date: June 17, 2026 / 06:42 am IST
Published Date: June 17, 2026 6:31 am IST

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। आज 17 जून दिन रविवार है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,17 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं,17 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि:
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026 मेष राशि के जातक आज अपनों के साथ पूरी प्रसन्नता और सुख से अपना जीवन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आप सभी पेशेवरों से बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से पूरी तरह बचें। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति आज पूरी तरह संभव दिखाई दे रही है। किसी भी परिस्थिति में भावावेश में आने से बचें। अपने वरिष्ठों की अवहेलना करने से बचें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारों का सानिध्य बनाए रखेंगे।

वृष राशि:
वृष राशि वाले जातकों के कारोबारी विस्तार के प्रयास आज पूरी तरह बल पाएंगे। कार्यस्थल और समाज में सभी लोगों से बेहतर सामंजस्य बनाए रखेंगे। आपके प्रेम और स्नेह के मामले नया बल पाएंगे। अपने तात्कालिक लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। आज आपकी कोई छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है। ऑफिस या बाहर किसी भी प्रकार की व्यर्थ चर्चाओं से खुद को दूर रखें। आपकी कामकाजी स्थिति पहले से काफी अच्छे से संवरेगा। आपके साहस और पराक्रम से कार्यक्षेत्र के सभी लोग प्रभावित होंगे।

 

मिथुन राशि:
धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज लाभ का प्रतिशत काफी बेहतर रहेगा। आपके घर तिथियों का आगमन हो सकता है। अपने निजी कार्यों में आपको इच्छित सफलता आसानी से मिलेगी। आप कुछ सकारात्मक चर्चाओं से पूरी तरह उत्साहित रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल लगातार बढ़ेगा, जिससे आप सबका विश्वास आसानी से जीतेंगे। अपने करीबियों से मेलजोल को और बढ़ाएंगे।

 

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक आज पूरी तरह से नए ढंग से अपने जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आपके पारिवारिक विषयों में गहरी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता पूरी तरह बल पाएगी। कार्यस्थल पर सबसे बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। समाज और परिवार की नीति-रीति का पूरी तरह पालन करेंगे। आपका जीवनस्तर काफी ऊंचा रहेगा।आपकी सूझबूझ व सहकारिता का भाव बल पाएगा और व्यक्तित्व में सरलता रहेगी।

 

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों का आज व्यावसायिक निवेश पर पूरा जोर बना रहेगा। आपके मन में नए कारोबारी अवसरों को भुनाने की सुंदर सोच रहेगी। जल्दबाजी में आकर करियर का कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। अपने आर्थिक बजट को संतुलित बनाए रखें। किसी भी व्यर्थ बहस या विवाद में बिल्कुल न पड़ें। अपनों से किया हुआ वादा निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों का आज आर्थिक लाभ के अवसरों को अच्छे से भुनाएंगे। आपकी व्यावसायिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। पूरे उत्साह के साथ अपने अटके हुए कार्य करेंगे। आपकी विभिन्न उपलब्धियों को नया बल मिलेगा। आपकी आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। कार्य व्यापार में अपना अच्छा साहस दिखाएंगे। इस समय उधार के लेनदेन से पूरी तरह बचेंगे। अपने कार्य पर पूरा जोर रखेंगे, जिससे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि:
आज अपने कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यस्थल पर अपने उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन पाएंगे। आपके पद और प्रभाव में अच्छी वृद्धि होगी। करियर व्यापार में वरिष्ठों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का साथ रहेगा, जिससे आप अपने इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे।
लकी नंबर: 5, 6 और 8

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्य के संकेत पूरी तरह सकारात्मक बने हुए हैं। अपने साथियों के समर्थन का पूरा भाव रखेंगे। कारोबारी मामलों में आपको इच्छित लाभ मिलेंगे। किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा संभव है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छा सहयोग पाएंगे, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी. आपके कारोबार में आज अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपका साहस बढ़ा रहेगा।

 

धनु राशि:
धनु राशि के जातक आज अपने जरूरी कार्यों की सूची बनाकर और पूरी योजना से ही आगे बढ़ें। घर-परिवार से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके परिजन आपस में गहरा विश्वास बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र के नीति और नियमों पर आपका फोकस विशेष रूप से रहेगा। इस समय खुद आगे बढ़कर पहल का भाव रखने से बचें। व्यावसायिक नीति, नियम और व्यवस्था का उल्लंघन भूलकर भी न करें। बहस व विवाद को टालें। अपनी सेहत के प्रति सजगता लगातार बनाए रहें। किसी भी बाहरी या अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें।

मकर राशि:
मकर राशि वाले जातक आज अपने उद्योग और उत्पादन के कार्यों में काफी बेहतर बने रहेंगे। कार्यव्यापार में आपके इच्छित परिणाम आसानी से बनेंगे। अपने पुराने संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यस्थल पर आपके समकक्ष लोग आपके सहयोगी होंगे। विविध व्यावसायिक कार्यों में अच्छी तेजी दिखाएंगे, जिससे आपकी सम्मान बढ़ा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा बखूबी निभाएंगे। कोई भी बड़ा फैसला सोच-विचारकर ही लें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखेंगे।

कुंभ राशि:
आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन को तेजी से बढ़ाना होगा। आपके आसपास का वातावरण पूरी तरह साधारण बना रहेगा। किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही जीवन में आगे बढ़ेंगे। अपने अनुभवियों से संपर्क और संवाद बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र के वरिष्ठों से आपकी सकारात्मक भेंट मुलाकात होगी। परिस्थिति के अनुरूप ही कोई बड़ा निर्णय लेंगे। कामकाजी चर्चा और संवाद पर अपना पूरा फोकस रखेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतेंगे। अपनी व्यावसायिक योजनाओं में निरंतरता बनाए रखें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक आज अपने परिचितों के साथ पूरी तरह सुखद संवाद बनाए रखेंगे। अपने प्रिय दोस्तों संग भ्रमण पर जा सकते हैं। आपके सभी कामकाजी मामले आज अच्छी गति लेंगे। सबको साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपके व्यक्तिगत संबंधों में अपनों का साथ और समर्थन पूरी तरह बना रहेगा। सुनी-सुनाई बातों की जगह तथ्यों पर अधिक ध्यान देंगे। पूरी सजगता और सतर्कता से काम लेंगे।आपके आर्थिक लाभ में अच्छी बढ़त होगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.