Pendra Ki Shadi Video: सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई ​अमेरिका से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया युवक से रचाई शादी, देखें वीडियो

Ads

Pendra Ki Shadi Video: सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई ​अमेरिका से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया युवक से से रचाई शादी, देखें वीडियो

Pendra Ki Shadi | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भारतीय युवक अंकित साहू ने अमेरिकी युवती से रचाई शादी
  • विवाह स्थल अमरकंटक का नर्मदे आनंदम रिसोर्ट रहा
  • सोशल मीडिया पर इस अंतरराष्ट्रीय विवाह की जमकर सराहना और चर्चा

पेंड्रा: Pendra Ki Shadi Video छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज उसे वक्त शहनाइयां विशेष हो गई जब जिले के रहने वाले एक युवक ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की युवती से भारतीय तौर तरीके से शादी रचाई। दरअसल पेंड्रा के रहने वाले रमेश साहू के पुत्र अंकित साहू अमेरिका के मिलवोकी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद वही एक कंपनी में नौकरी करने लगे। अंकित का परिचय वहां की रहने वाली मिस कायला से हुआ।

Pendra Ki Shadi Video मिस कायला अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का काम करती हैं जोकी पार्ट्स की डिजाइन का काम करती है। अंकित और कायला दोनों ने आपस में शादी की सहमति जताई और आखिरकार आज 5 फरवरी को इन दोनों का विवाह तय हुआ। विवाह अमरकंटक के नर्मदे आनंदम एक निजी रिसोर्ट में हुआ और पूर्णत भारतीय पारंपरिक तौर तरीके से हुआ।

वधू पक्ष से शामिल होने के लिए करीब डेढ़ दर्जन लोग यहां पहुंचे थे जबकि काफी संख्या में वर पक्ष के लोग यहां दिखाई दिए। बेहद खुशी के माहौल में शादी की रस्में संपन्न हुई और भारतीय मूल के युवक के द्वारा अमेरिकी युवती से विवाह सोशल मीडिया में भी जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस विवाह की जमकर सराहना कर रहे हैं। शादी के दौरान विदेश से आए लोगों और दुल्हन दूल्हा के साथ फोटो खींचने की होड़ भी लोगों में दिखाई दी

इन्हें भी पढ़े:-

अंकित साहू और मिस कायला की शादी कहाँ हुई?

शादी अमरकंटक के नर्मदे आनंदम रिसोर्ट में हुई।

अंकित साहू कौन हैं?

वे छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रहने वाले हैं और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं।

मिस कायला क्या करती हैं?

मिस कायला अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं और पार्ट्स डिजाइन का काम करती हैं।