छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत! इस जिले में मचा हड़कंप, पंपों में लगी लंबी लाइन

Ads

Petrol and diesel shortage in Chhattisgarh : शहर में लोगों को डीजल के लिए भारी मशक्कत करना पड़ा..

  •  
  • Publish Date - June 19, 2022 / 03:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

Petrol and diesel crisis in Chhattisgarh

कवर्धा। Petrol and diesel shortage in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो रही है। आज कवर्धा शहर में लोगों को डीजल के लिए भारी मशक्कत करना पड़ा। वहीं पेट्रोल डीजल की कमी की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  अपनी ही शादी में नहीं पहुंचे विधायक, युवती ने दर्ज कराया केस, ये वजह आयी सामने

जिसके बाद शहर के कई पंपों पर डीजल के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई। पेट्रोल-डीजल न मिलने के डर से लोग ड्रम, कुप्पे में भर भर कर ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में सुबह 5 बजे से कई पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल लेने वालों की लंबी लाइन लग गई। वहीं एचपी सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से लोग परेशान नजर आए।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ योजना में लगातार बदलाव को लेकर सरकार पर भड़के वरुण गांधी, कही ये बड़ी बात

Petrol and diesel shortage in Chhattisgarh:  हालांकि कुछ पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल अभी उपलब्ध है। वहां पेट्रोल लेने वाले की लोगों की लंबी लाइन लग गई है। बता दें कि कई दिनों से शहर में पेट्रोल डीजल नहीं मिलने की खबरें आ रही थी, वहीं आज लोगों को तेल के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

हाईवे में नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Petrol and diesel shortage in Chhattisgarh : बता दें कि रायपुर जबलपुर हाईवे सहित अन्य मार्गों के कई पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिल रहा है। इधर शहर के बस स्टैंड स्थित दास पेट्रोल पंप पर जब लोगों को डीजल और पेट्रोल उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थिति यह हो गई कि इस पेट्रोल पंप पर वाहन मालिको की जेरीकेंन लेकर लंबी लाइन लग गई।

यह भी पढ़ें: MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, 977 केंद्रों में परीक्षा देगें साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी

प्रति जेरीकेंन 15- 15 लीटर दिया जा रहा डीजल

शहर के भारत पेट्रोलियम के डीलर दास पेट्रोल पंप के गिरिराज दास ने बताया कि डिपो से ही पेट्रोल डीजल की सप्लाई में कमी है, कई बार हमारी गाड़ी डिपो में जाती है लेकिन डीजल पेट्रोल नहीं होने कारण खाली ही वापस आ जाती है। वर्तमान में जो डीजल उपलब्ध हो रहा उसे किसानों को बोवाई करने के लिए प्रति जेरीकेंन 15- 15 लीटर दिया जा रहा है, जिससे उनका का भी काम चल सके। जल्द ही किल्लत दूर होने की संभावना है।

और भी है बड़ी खबरें…