Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa: हनुमान मंदिर की छत गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार, कई श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका
Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa: महाराष्ट्र के परभणी तालुका हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।
Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa/Image Credit: X Handle
- महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में हुआ बड़ा हादसा।
- हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप का पिलर और छत गिर गई।
- छत के मलबे के नीचे 30-40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है।
Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa: परभणी: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि, छत गिरने से मलबे के नीचे करीब 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे हो सकते हैं। (Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa) शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa: इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में अब तक पांच से छह श्रद्धालुओं के शव मलबे के नीचे से बरामद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (Maharashtra Hanuman Mandir Hadsa) घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई है और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bhopal Re-NEET Exam Preparation : अगर आप भी देने जा रहे हैं री-नीट, तो पढ़ लें ये खबर, राजधानी में परीक्षा के लिए सुरक्षा का खास प्लान लागू
- Korea Triple Murder Case: भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया! मुख्य आरोपी सहित ने 4 ने किया सरेंडर, ट्रिपल मर्डर से दहल गया था प्रदेश
- Deoria Train Accident: दिल दहला देने वाला हादसा, पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत, इलाके में फैली सनसनी

Facebook


