PM Modi in Dogargarh: पीएम मोदी के मां बम्लेश्वरी और जैन मुनि के दर्शन के मायने क्या?

PM Modi in Dogargarh: पीएम मोदी जब डोंगरगढ़ पहुंचे थे तो काफी संख्या में उन्हे देखने के लिए लोग जमा हुए थे, पीएम ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन भी किया। अब पीएम मोदी के डोंगरगढ़ दौरे के मायने क्या थे और वह जनता को क्या संदेश देना चाहते थे

PM Modi in Dogargarh: पीएम मोदी के मां बम्लेश्वरी और जैन मुनि के दर्शन के मायने क्या?

PM Modi in Dogargarh

Modified Date: November 5, 2023 / 01:29 pm IST
Published Date: November 5, 2023 1:29 pm IST

PM Modi in Dogargarh: डोंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सीधे दिल्ली से डोंगरगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पीएम मोदी करीब आधा घंटे तक जैन मुनि से चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की और संत विद्या सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहाड़ पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर भी पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर पहुंचे, थोड़ी देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए। जिसके बाद पीएम मोदी वापस हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी जब डोंगरगढ़ पहुंचे थे तो काफी संख्या में उन्हे देखने के लिए लोग जमा हुए थे, पीएम ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन भी किया। अब पीएम मोदी के डोंगरगढ़ दौरे के मायने क्या थे और वह जनता को क्या संदेश देना चाहते थे ये सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है।

चुनावी सभा में जैन मुनि का दर्शन करने का उल्लेख

बता दें कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव है, बीते दिन ही पीएम मोदी दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित किया था और आज वे सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां चुनावी सभा में भी जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और उनके दर्शन करने का उल्लेख किया।

read more: Bhopal Crime News: आदर्श आचार संहिता के बीच राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, देर रात हुआ गैंगवार

read more:  कंपनियों के तिमाही रिपोर्ट-कार्ड, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

जब अमित शाह पर सीएम भूपेश ने साधा निशाना

बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्व की पिच पर बैटिंग करते हुए अमित शाह और रमन सिंह को आड़े हाथ लिया था, नवरात्रि में डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी माता के दर्शन कर अपने पोते का मुंडन करवाने पहुंचे थे, सीएम भूपेश बघेल ने एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया करते हुए कहा था कि प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने कहा नहीं या अमित शाह जी ने सुना नहीं, जो भी हो, राजनांदगांव में होते हुए मां बम्लेश्वरी जी के दर्शन करने जरूर जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा था कि माता सबको आशीर्वाद देती हैं, पिछली बार जब आप गए थे तो आपने और पूर्व मुख्यमंत्री जी ने मां बम्लेश्वरी मंदिर के तिलक को मिनरल वाटर से साफ़ किया था, अगर उसका भी प्रायश्चित करना हो तो भी आप जाकर माफी मांग सकते थे, मां माफ कर देती, सीएम ने कहा था अगली बार जब आइएगा, तो मंदिर जरूर जाइएगा। बता दें कि अमित शाह जैन समुदाय से आते हैं।

साल भर में दो बार विद्यासागर महाराज के दर्शन करते हैं  मोदी ?

जाहिर है कि चुनावी समय में सभी नेता फूक फूककर कदम रखते हैं, कल पीएम दुर्ग संभाग में थे, लेकिन मंदिर नहीं गए थे हो सकता है उसी की पूर्ति के लिए फिर से पीएम मोदी डोंगरगढ़ आए। वहीं कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल भर में दो बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दर्शन करते हैं तो उनके दौरे का कारण यह भी हो सकता है। ऐसे में पीएम मोदी ने एक साथ जहां जैन समुदाय के प्रति अपनी आस्था दिखाई वहीं मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर राजनांदगांव ​जिले की जनता को अपनी आस्था का संदेश भी दे गए।

 

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com