Mumabi Semi-Goverment Office Closed : राजधानी में बारिश के रेड अलर्ट के बीच सरकार का बड़ा फैसला! ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, Work From Home की सलाह

मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निजी कार्यालयों को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी है। वहीं, गैर-आवश्यक सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

Mumabi Semi-Goverment Office Closed : राजधानी में बारिश के रेड अलर्ट के बीच सरकार का बड़ा फैसला! ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, Work From Home की सलाह

Mumabi Semi-Goverment Office Closed / Image Source : LINKDIN

Modified Date: July 6, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: July 6, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 80-90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी।
  • लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील।
  • स्कूल-कॉलेज बंद करने को लेकर भी सरकार जल्द फैसला ले सकती है।

मुंबईMumabi Semi-Goverment Office Closed  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए निजी कार्यालयों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की सलाह दी है। इसके साथ ही गैर-आवश्यक और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह परामर्श भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किए जाने के बाद आया है, जिसमें राज्य की राजधानी और पड़ोसी ठाणे तथा रायगढ़ जिलों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दोपहर के बाद आधे दिन की छुट्टी

एसडीएमए द्वारा ‘एक्स’ पर जारी परामर्श के अनुसार, निजी प्रतिष्ठानों से, जहां भी संभव हो, अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने को कहा गया है जबकि आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को दोपहर के बाद आधे दिन की छुट्टी दी गई है। Heavy Rain Red Alert School College Closed 2026 महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने लोगों से अपील की कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

“लोगों को आज बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए

उन्होंने विपक्षी दलों से स्थिति का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया।महाजन ने विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “लोगों को आज बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। कृपया पर्यटन के लिए बाहर न जाएं। हम जल्द ही कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा करेंगे। कृपया बाहर न निकलें।”

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.