Diljit Dosanjh Satluj Movie : रिलीज के बाद IMDB पर मचाई धूम, लेकिन अचानक ओटीटी से क्यों गायब हुई ‘सतलुज’? हरभजन सिंह के रिव्यू के बाद गरमाया मामला
Diljit Dosanjh Satluj Movie : दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर हरभजन सिंह ने भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने जसवंत सिंह खालरा के साहस की सराहना करते हुए कहा कि सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता।
Diljit Dosanjh Satluj Movie / Image Source : X
- हरभजन सिंह का भावुक रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल।
- दिलजीत दोसांझ और निर्देशक हनी तेहरान के काम की सराहना।
- दिलजीत दोसांझ और निर्देशक हनी तेहरान के काम की सराहना।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Diljit Dosanjh Satluj Movie : दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सतलुज’ इन दिनों भारी चर्चा में है। लगभग 3 साल के लंबे संघर्ष के बाद यह फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म को IMDB पर 9.3 की शानदार रेटिंग मिली, लेकिन बीते रोज इसे अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इस बीच भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फिल्म को लेकर एक बेहद भावुक और बेबाक रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जसवंत सिंह खालरा के साहस को सलाम किया है।
Harbhajan Singh Review Satluj Movie जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म
डायरेक्टर हनी तेहरान की यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 90 के दशक में पंजाब के काले दौर के दौरान लापता हुए लोगों और गैर-कानूनी तरीके से किए गए अंतिम संस्कार के सच को दुनिया के सामने लाया था। फिल्म को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट साझा कर फिल्म की जमकर तारीफ की।
This is the Complete Film Without any Cuts
We could not get the Title of the Film
The Title is Now ‘ SUTLUJ ’
SHAHEED JASWANT SINGH KHALRA JI Hameshan Amar Rehn Ge 🙏🏽🙏🏽
SACH EK NA EK EK DIN BAHAR AA HEE JANDA 🙏🏽🙏🏽@HoneyTrehan Bhaji 🙏🏽 pic.twitter.com/KS2B9cbQjY
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) July 3, 2026
हरभजन सिंह ने किया रिव्यु
Satluj IMDB Rating 9.3 News हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जलियांवाला बाग का हत्याकांड इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक था, जिसे बाहरी औपनिवेशिक शासन ने अंजाम दिया था। लेकिन जसवंत सिंह खालरा की कहानी देखने के बाद मन में सवाल उठता है कि बाहरी लोगों के जुल्म से ज्यादा दर्दनाक तब होता है, जब जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी हो वही डर का कारण बन जाएं।’ उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब की माताएं और कई परिवार आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। हरभजन ने इस सच्चाई को सामने लाने के लिए दिलजीत दोसांझ और हनी तेहरान के काम की जमकर सराहना की।
Jallianwala Bagh stands as one of history’s greatest massacres. It was carried out by a colonial regime. But the question that haunts me after watching Jaswant Singh Khalra is different:
What is more painful than oppression by an outsider? When those entrusted to protect their… pic.twitter.com/zb71vPhKss
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Indore Road Accident Safety : इंदौर में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! AI, ड्रोन और 69 अस्पतालों के साथ तैयार हुआ ये मेगा एक्शन प्लान
- Neymar Retirement News : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही इस दिग्गज फुटबॉलर ने लिया बड़ा फैसला! करोड़ों फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘अब सब खत्म हो चुका है’
- Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की आज सबसे अहम बैठक! चंपत राय-अनिल मिश्रा पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई चौंकाने वाले फैसलों के संकेत

Facebook


