Mathura Murder Case: भाभी से सेक्स करता था भाई… इस एक शक ने बना दिया कातिल, भाई ने भाई को दी खौफनाक मौत

Mathura Murder Case: जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में भाई की हत्या कर दी।

Mathura Murder Case: भाभी से सेक्स करता था भाई… इस एक शक ने बना दिया कातिल, भाई ने भाई को दी खौफनाक मौत
Modified Date: July 6, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: July 5, 2026 10:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा में सगाई समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
  • आरोपी ने पत्नी से कथित अवैध संबंध के शक को हत्या की वजह बताया
  • मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मथुरा। Mathura Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में समारोह में शामिल होने पहुंचे अपने चचेरे भाई की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण तिवारी ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्द्धन मार्ग पर स्थित ज्योति फार्म हाउस परिसर में नौहझील थाना क्षेत्र के पारसौली गांव निवासी सुभाष प्रधान की बेटी का सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा था।

सगाई समारोह में चली गोलियां

Mathura Murder Case उन्होंने बताया कि समारोह में पहुंचे पारसौली गांव के ही निवासी पवन चौधरी ने अपने चचेरे भाई गजेंद्र चौधरी (28) पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। तिवारी ने बताया कि इस घटना से समारोह में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, मगर कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी पवन चौधरी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Mathura Murder Case उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल गजेंद्र चौधरी को उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पवन चौधरी ने बयान दिया है कि उसे शक था कि गजेंद्र के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे, इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.