Swami Avimukteshwaranand Angry: राम मंदिर चढ़ावा मामले में भड़के ये मशहूर संत.. कहा, “PM नरेंद्र मोदी और CM आदित्यनाथ इस चोरी के जिम्मेदार हैं”.. आप भी सुनें..
Swami Avimukteshwaranand Angry: शंकराचार्य ने खबर के आधार पर पीएम मोदी और सीएम योगी को चंदा चोरी का जिम्मेदार ठहराया है।
Swami Avimukteshwaranand Angry/Photo Creadit: Ai Image
- राम मंदिर ट्रस्ट विवाद पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
- PM मोदी और CM योगी पर ट्रस्ट संचालन को लेकर लगाए गंभीर आरोप
- मामले की जांच जारी, आरोपों पर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
आयोध्या। Swami Avimukteshwaranand Angry: उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी (Ram Mandir Chanda Chori Case) मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहें है। इस मामले में ट्रस्ट के 8 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के घर तलाशी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली है, जिसने जांच को नया मोड़ पर ला दिया है। इसी बीच चंदा चोरी मामले में भारत समाचार के आधार पर ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने एक बड़ा बयान दिया है।
पीएम और सीएम योगी को चंदा चोरी का जिम्मेदार ठहराया
शंकराचार्य (Swami Avimukteshwaranand Angry) ने भारत समाचार खबर के आधार पर पीएम मोदी और सीएम योगी को चंदा चोरी का जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक राम मन्दिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि के अनुसार, ट्रस्ट में साधु-संतों को भी कोई अधिकार नहीं दिया गया था। सारे अधिकार अपने विश्वस्तों को दिया गया था। बैंक में हस्ताक्षर नहीं थे। मैं चेक बुक में हस्ताक्षत के लिए मैं अधिकृत नहीं था। पिछले महीने मुझे अकॉउंट की जानकारी हुई, उनके मुताबिक चंदा चोरी महापाप है और आरोपियों को कड़ी सजा मिले। (Ram Mandir Chanda Chori Case)
Swami Avimukteshwaranand Angry ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- धर्मस्थान को स्वार्थ के लिए प्रयोग किया आप लोगों ने। ट्रस्ट में डाले गए साधु-संत केवल दिखावा था, वास्तव में उनको भी कोई अधिकार नहीं दिया गया था। सारे अधिकार अपने विश्वस्तों को दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस चोरी के जिम्मेदार हैं।
धर्मस्थान को स्वार्थ के लिए प्रयोग किया आप लोगों ने ।
ट्रस्ट में डाले गए साधु-संत केवल दिखावा था, वास्तव में उनको भी कोई अधिकार नहीं दिया गया था । सारे अधिकार अपने विश्वस्तों को दिया गया था ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस चोरी के जिम्मेदार हैं,
आज… pic.twitter.com/by3yoQHxrw
— 1008.Guru (@jyotirmathah) July 6, 2026
ये भी पढ़ें
- Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: आंधी बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गई 3 मंजिला चॉल, 5 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे
- Aaj Ka Rashifal 6 July 2026: आज किसे मिलेगा प्रमोशन, किसे होगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
- भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

Facebook


