छत्तीसगढ़ियावाद और भारतीयतावाद पर गर्म हो रही सियासत, कांग्रेस ने की माफी की मांग

आज युवक कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन का जमकर विरोध जताया। युवक कांग्रेस ने नेहरू चौक में भाजपा नेता का पुतला फूंका। इसके साथ ही युवक कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छत्तीसगढ़ियावाद और भारतीयतावाद पर गर्म हो रही सियासत, कांग्रेस ने की माफी की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 3, 2022 5:32 pm IST

Politics on Chhattisgarhiism and Indianism: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ियावाद और भारतीयतावाद को लेकर छिड़े बहस के बीच छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस इसे लेकर हमलावर हो गई है। बयान का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में बयान के विरोध में बिलासपुर में आज युवक कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन का जमकर विरोध जताया। युवक कांग्रेस ने नेहरू चौक में भाजपा नेता का पुतला फूंका। इसके साथ ही युवक कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

read more: मुद्रा योजना में 20 लाख करोड़ के ऋण वितरित किए गए, महाराष्ट्र प्रमुख लाभार्थियों में से एक : मोदी

युवक कांग्रेस ने भाजपा पर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। युवा कांग्रेसियों ने कहा कि, वे छत्तीसगढ महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा नेता जब तक प्रदेश की जनता से माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

read more:  एमनेस्टी इंटरनेशनल ने म्यांमा में विमानन ईंधन की आपूर्ति रोकने का किया आग्रह


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com