Raipur Crime News: रिश्ता जोड़ने के बहाने बिछाया जाल, महीनों बाद खुला चौंकाने वाला राज, सच सामने आया तो पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Raipur Crime News: रिश्ता जोड़ने के बहाने बिछाया जाल, महीनों बाद खुला चौंकाने वाला राज, सच सामने आया तो पुलिस के भी उड़े होश

Raipur Crime News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • शादी का झांसा देकर ठगी
  • बुजुर्ग से 9.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: Raipur Crime News रायपुर में शादी का झांसा देकर लाखो रूपयों की ठगी का खुलासा करते हुए 3 अंतर्राज्जीय शातिर ठगों को उडीसा के बालांगीर और संबलपुर जिलों से गिरफ्तार कर रायपुर लाई है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मनहरण टिकरिहा नामक बुजुर्ग ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के जरिये उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई, महिला ने स्वयं को कोरबा निवासी रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया।

Raipur Crime News इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना एवं इलाज सहित विभिन्न बहाने बनाकर प्रार्थी से अलग-अलग तिथियों में अपने बैंक खातों में 15 जून 2025 से 09 जनवरी 2026 के बीच करीब साढ़े 9 लाख रुपये जमा करवाये, उसके बाद में महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, इस प्रकार पीडित बूजुर्ग से लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना आजाद चौक में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

बैंक खातों में की गई रकम ट्रांसफर के संबंध में संबंधित बैंकों से जानकारी लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए गये। तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनको उड़ीसा में लोकेट किया गया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम बलांगीर (उड़ीसा) रवाना की गई। वहां टीम द्वारा आरोपी जसवंत डूण्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर आरोपी मनोज राणा एवं यश नायक को भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से प्रकरण से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर रायपुर लाया गया और प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर उनकी पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

ठगी का शिकार कौन हुआ?

मनहरण टिकरिहा नामक बुजुर्ग।

ठगी कितने पैसों की हुई?

लगभग 9.5 लाख रुपये।

ठगी कैसे की गई?

शादी और अन्य बहानों से पैसे बैंक खातों में जमा करवाए गए।