Raipur IPL Match Ticket Scam News: IPL टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम! रायपुर IPL से पहले फर्जी वेबसाइट्स ने लगाया लाखों का चूना, अब CSCS ने दी ये चेतावनी
Raipur IPL Match Ticket Scam News: IPL टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम! रायपुर IPL से पहले फर्जी वेबसाइट्स ने लगाया लाखों का चूना, अब CSCS ने दी ये चेतावनी
Raipur IPL Match Ticket Scam News | Photo Credit: AI
- नकली साइट्स पर महंगे टिकट बेचे जा रहे हैं
- केवल आधिकारिक घोषणा के बाद ही टिकट खरीदें
- अनजान लिंक पर पेमेंट न करें, बैंक खाता खाली हो सकता है
रायपुर: Raipur IPL Match Ticket Scam News राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर में एक बार फिर IPL क्रिकेट का महाकुंभ होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 10 और 13 मई को यहां आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। जिसके लिए टिकटों की बुकिंग (IPL Match Ticket Booking) भी शुरू हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर टिकटों की काला बाजारी भी शुरु हो चुकी है। क्रिकेट के इस दीवानगी का फायदा उठाकर स्कैमर्स भी टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर चुके हैं।
फर्जी वेबसाइट से लोगों को लगाया हजारों का चुना
Raipur IPL Match Ticket Scam बता दें कि 10 और 13 मई को होने वाले दो मैचेस के टिकट्स बुक करने के नाम पर होड़ लग गई। इसी का फायदा उठाया स्कैमर्स ने फर्जी वेबसाइट बनाई और लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इन वेबसाइट पर टिकट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। ₹15,000 से शुरू होकर 50 हजार तक के टिकट बेच दिए।
CSCS ने दी ये चेतावनी
इस मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (Chhattisgarh State Cricket Association) का साफ कहना है कि आधिकारिक तौर पर अभी तक टिकटों की बिक्री का कोई भी प्लेटफार्म तय नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर या Google पर दिखने वाले तमाम वेबसाइट जो दावा करते हैं आपको यह मैच दिखाने का वो सब फर्जी हैं। संघ ने क्रिकेट फैन से अपील की कि केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। जब बताया जाएगा कि इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। वहीं से जाकर अपने टिकट परचेस करें। अनजान लिंक पर पेमेंट ना करें। इससे आपकी राशि, रकम, बैंक खाता साफ हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- SRH vs PBKS Full Highlights: प्लेऑफ के करीब पहुंची हैदराबाद की टीम, पंजाब किंग्स को दी इतने रनों से शिकस्त, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Suvendu Adhikari PA Murder Update: बंगाल में सीएम की रेस में शामिल इस नेता के PA की हत्या, गाड़ी रुकवाकर की अंधाधुंध फायरिंग, TMC कार्यकर्ताओं पर लगे आरोप
- Sagar News: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री से मचा बवाल, फेरों से पहले थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


