Suvendu Adhikari PA Murder: बंगाल में सीएम की रेस में शामिल इस नेता के PA की हत्या, गाड़ी रुकवाकर की अंधाधुंध फायरिंग, TMC कार्यकर्ताओं पर लगे आरोप
बंगाल में सीएम की रेस में शामिल इस नेता के PA की हत्या, सिर में मारी गईं इतनी गोलियां, Suvendu Adhikari PA Murder
कोलकाताः Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम की रेस में शामिल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में रथ के ड्राइवर समेत 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है। TMC कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही शुभेंदु अधिकारी भी पूर्वी मिदनापुर से कोलकाता पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने पीए की मौत की पुष्टि कर दी है। चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे।
पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम के पास भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की pic.twitter.com/wClqKeB02Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
इलाके की नाकेबंदी, हमलावरों की तलाश शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके की नाकेबंदी करके हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, बीजेपी के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इनमें कौस्तव बागची, पीयूष कनड़िया, शंकर घोष और शंकर चटर्जी शामिल हैं। पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है।
चुनाव के बाद से लगातार हिंसा जारी
बता दें कि बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 2 दिन में 5 लोगों की हत्या हुई है। इनमें सुवेंदु के पीए समेत भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
- Bihar Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, अब तक इतने लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
- CBFC New President Name: सेंसर बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष.. इस मशहूर मीडिया स्पेशलिस्ट को मिली कमान, दूरदर्शन को मॉर्डन बनाने में इन्हीं की भूमिका
- Bhopal Rape News : 70 साल के रिटायर्ड वकील ने पार की हैवानियत की हदें, घर में खेल रही 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, ऐसे खुला राज़
- CM Pushkar Singh Dhami News: प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे CM धामी, की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए बजरंगबली से मांगा आशीर्वाद
- Toyota Fortuner Price Hike: कार लवर्स के लिए बड़ा झटका! टोयोटा की SUV हुई और महंगी, क्या अब आपकी जेब दे पाएगी साथ? जानिए कितनी बढ़ी कीमत
- Chhattisgarh Sushasan Tihar 2026 : अख़बार पढ़ते ही एक्टिव हुए CM विष्णु देव साय.. फोन पर ही यहाँ के कलेक्टर को दिए पेयजल समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश
- Upcoming Movies This Week: इस वीकेंड, सिनेमाघरों और ओटीटी पर होगी जबरदस्त भिड़ंत! यहां देखें रिलीज़ होने वाली, धमाकेदार हिंदी फिल्मों की लिस्ट

Facebook


