Gwalior Minor Girl Kidnap Case : कुएं पर पानी भरने निकली थी छात्रा, फिर अचानक हुई गायब… जंगल से सहमी लौटी, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
ग्वालियर में 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर जंगल में बंधक बनाने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया था।
Gwalior Minor Girl Kidnap Case / Image Source : IBC24
- 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण
- दो सगे भाइयों ने जंगल में बनाया बंधक
- शादी के लिए बनाया दबाव
ग्वालियर : Gwalior Minor Girl Kidnap Case मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मोहना थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पानी भरने घर से निकली नाबालिग छात्रा का अपहरण कर जंगल में बंधक बनाकर शादी करने के लिए दबाव बनाया था। जब गांव में हलचल बढ़ी तो आरोपी घबराकर छात्रा को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला ?
दअरसल घटना मोहना थाना क्षेत्र के 29 अप्रैल की शाम की है। 15 साल की नाबालिग छात्रा घर से कुएं पर पानी भरने निकली थी। तभी पड़ोसी धीरज पाल ने उस पर शादी का दबाव बनाया। छात्रा के मना करने पर धीरज ने अपने भाई नेपाल पाल के साथ मिलकर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और अपहरण कर उसे दोनों आरोपी छात्रा को सहसारी के घने जंगल में ले गए। वहां करीब तीन घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने लगातार शादी के लिए दबाव बनाया और धमकाया।
पांच दिनों तक किसी को नहीं बताया कुछ
इसके बाद छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव में तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों में हलचल बढ़ते ही आरोपी घबरा गए। पकड़े जाने के डर से वह छात्रा को गांव के मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा इतनी डरी हुई थी कि उसने 5 दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपियों की धमकियों के कारण वह सहमी रही। परिजनों के समझाने और हिम्मत बंधाने पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई।
शादी का प्रस्ताव ठुकराने की वजह से घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश कर दोनों आरोपी धीरज और उसके भाई नेपाल सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि छात्रा के द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आरोपी धीरज ने अपने भाई के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। उन्होंने बताया की दोनों छात्रा के घर के करीब ही रहते थे
इसलिए उन्हें छात्रा के रोज कुएं पर जाने की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’
- Suvendu Adhikari’s On PA Murder : ‘पूरी प्लानिंग से हुई हत्या!’ PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले-‘BJP शुरू करेगी गुंडों को खत्म करने का काम’, चश्मदीद ने बताई आंखोंदेखी
- Suvendu Adhikari PA Shot Dead : 12 राउंड फायरिंग, बीच सड़क हत्या! आखिर कैसे मारे गए सुवेंदु अधिकारी के PA? किसने रची पूरी साजिश? करीबी की मौत पर नेता का बड़ा बयान

Facebook


