Raipur Loot Kand Ka Khulasa: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 2 लुटेरे गिरफ्तार, बदमाशों ने ऐसे रची थी पूरी साजिश
Raipur Loot Kand Ka Khulasa: रायपुर में गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
Raipur Loot Kand Ka Khulasa/AI Generated Image
- डंगनिया में गैस एजेंसी मैनेजर से हुई 10 लाख रुपये की लूट का खुलासा
- अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्यों में से 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है
- आरोपियों ने रकम को हवाला का पैसा समझकर पहले से योजना बनाकर लूट की थी
Raipur Loot Kand Ka Khulasa: रायपुर पुलिस ने डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट मामले का खुलासा कर दिया है, इस सनसनीखेज लूट कांड को अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्यों ने मिलकर दिया था अंजाम दिया था, जिसमें से पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
3 आरोपी अब भी फरार
Raipur Loot Kand Ka Khulasa जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला बीते शनिवार 4 जून का है, जहां राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 बजे टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण कुमार साहू से 10 लाख नोटों की गड्डियों से भरे बैग छीनकर फरार हो गए थे। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हवाला का पैसा समझकर दिया लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके लिए पहले से प्लानिंग की गई थी। बदमाश चौबे कॉलोनी से ही रैकी कर रहे थे। वही, लूट के बाद दबाव बढ़ता देख सभी आरोपी यूपी फरार हो गए थे। जहाँ से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें
- NDA Meeting Today: एनडीए की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: 16 जून से बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- उप्र : हत्या के मामले में छह आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार
- छत्तीसगढ़ में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की शुरुआत की गई
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें

Facebook


