Raipur Marriage Fraud Case: नाम कुछ और, पहचान कुछ और? शादी के 6 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा, युवती के आरोप से मचा हड़कंप
Raipur Marriage Fraud Case: नाम कुछ और, पहचान कुछ और? शादी के 6 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा, युवती के आरोप से मचा हड़कंप
Raipur Marriage Fraud Case | Photo Credit: Ai
- रायपुर में लव जिहाद का आरोप
- नाम बदलकर शादी करने का मामला
- अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
रायपुर: Raipur Marriage Fraud Case राजधानी रायपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर शादी करने का आरोप लगाये है। पंडरी थाने में पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 6 साल पहले आरोपी सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया और शादी कर एक साल अपने पंडरी स्थित घर में नानी और बहनो के साथ रखा। पीड़िता गर्भवती होने के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया। इस बीच आरोपी सुफरान शेख हत्या के प्रयास में जेल चला गया और एक साल से अधिक समय जेल में रहा।
Raipur Marriage Fraud Case पीड़िता का आरोप है कि वापस आने के बाद सुफरान शेख उसका बच्चा नहीं दे रहा था जिसकी शिकायत करने पहुंची है। वहीं आरोपी युवक के परिजनो का कहना है कि युवती को हमलोग ने स्वीकार करते हुए अपने साथ रखा और वहीं भाई के जेल जाने के बाद आधार सेंटर जाकर खुद अपना नाम बदलवाया।
जानकारी मिलने के बाद बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और युवती की FIR दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। वही पंडरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आये है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा

Facebook


