Jaunpur Tailor Molestation Video: कपड़े सिलवाने गई नाबालिग को गलत तरीके से छूता रहा टेलर.. गंदी करतूत कैमरे में कैद, किया गया गिरफ्तार

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दर्जी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

Modified Date: September 14, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: September 14, 2026 5:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नाबालिग से कथित आपत्तिजनक हरकत
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  • शिकायत के बाद आरोपी हिरासत में

Jaunpur Tailor Molestation Viral Video: जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला बरसठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कपड़े सिलवाने पहुंची थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की कपड़े सिलवाने के लिए एक दर्जी की दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। आरोपी की पहचान दर्जी शौकत अली के रूप में बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नाबालिग के पास माप लेने वाली फीता लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह नाबालिग के कपड़ों के अंदर हाथ डालता नजर आता है। वीडियो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कैमरे का पता चलते ही हट गया आरोपी

Jaunpur Tailor Molestation Viral Video: वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि आरोपी को जब इस बात का एहसास होता है कि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, तो वह दुकान के एक तरफ चला जाता है। हालांकि IBC24 न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है। मामले को लेकर बरसठी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown