Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़….घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

Ads

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़....घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 02:41 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 02:42 PM IST

Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही, इस जिले में भयंकर बाढ़....घरों में घुसा पानी, सामने आया वीडियो /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कोरबा में बारिश का पानी 40 से अधिक घरों में घुस गया
  • जलभराव के कारण खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान खराब होने की बात सामने आई है
  • स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं

कोरबा। Korba Flood Video: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, कई जिलों के नदी नाले उफान पर है तो कहीं सड़के डूब गई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी कल बीती रात से रुक रूककर बारिश हो रही है। इसी बीच कोरबा शहर (Korba Waterlogging) के कई इलाकों में बाढ़ के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं इस का वीडियो भी सामने आया है।

40 से अधिक घरों में भरा पानी (Chhattisgarh Rain News)

Korba Flood Video बताया जाता है कि मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में 40 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद लोग घरों से पानी निकालने के लिए बाल्टी और जग का सहारा लेते नजर आए। हालात ऐसे हैं कि घर में छोटे बच्चों के साथ रह रहे परिवारों को भी रातभर पानी से जूझना पड़ रहा है। बारिश के पानी से खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की कई चीजों के खराब होने की बात सामने आई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों की है, जिनके घरों में हर साल बारिश के दौरान इसी तरह पानी भर जाता है।

नगर निगम के अधिकारी भी नहीं ले रहे सुध (Waterlogging in Korba)

Korba Flood Video कॉलेज छात्रा प्रिया गोस्वामी ने भावुक होकर बताया कि पढ़ाई के लिए खरीदा गया उनका लैपटॉप भी पानी में डूबकर खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या से जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब हालात यह हैं कि लोग अपने परिवार के साथ घर के बाहर या सुरक्षित जगह पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें

कोरबा में कितने घरों में बारिश का पानी घुसा है?

बताया जा रहा है कि मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में 40 से अधिक घरों में बारिश का पानी भर गया।

जलभराव से लोगों को क्या नुकसान हुआ है?

बारिश का पानी घरों में घुसने से खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान खराब होने की जानकारी सामने आई है।

छात्रा का लैपटॉप कैसे खराब हुआ?

स्थानीय छात्रा प्रिया गोस्वामी के अनुसार, पढ़ाई के लिए खरीदा गया उनका लैपटॉप घर में पानी भरने के कारण डूबकर खराब हो गया।

कोरबा में जलभराव की समस्या किस इलाके में हुई?

जलभराव की गंभीर समस्या कोरबा शहर के मुड़ापार स्थित चिमनी भट्ठा इलाके में सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्या शिकायत की है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।